विराट कुश्ती दंगल में जुटे नामी पहलवान, अंबरीश सिंह भोला ने की खेल प्रतिभाओं की सराहना
चंदौली। जनपद के सलेमपुर गांव में स्वर्गीय रामजनम पहलवान की स्मृति में आदर्श नव युवक मंगल दल कमेटी, सलेमपुर की ओर से भव्य विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम सलेमपुर, पोस्ट धरहरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी शामिल हुए।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम, शारीरिक कौशल और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। अंबरीश सिंह भोला ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल की सराहना की। प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल, धौरहरा में जरूरतमंदों के लिए लगा मोतियाबिंद शिविर

इस अवसर पर अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण खेल विरासत की महत्वपूर्ण धरोहर है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक मजबूती और खेल भावना का विकास होता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है।
अंबरीश सिंह भोला बने गरीबों की आंखों का सहारा, चंदौली में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों को जीवंत बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
