×

अंबरीश सिंह भोला बने गरीबों की आंखों का सहारा, चंदौली में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर

 ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की पहल, निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित

चंदौली। जिले के सकलडीहा विकासखंड अंतर्गत ग्राम विशुनपुरा, न्याय पंचायत सलेमपुर में स्व. मनीष श्रीवास्तव की स्मृति में वृहद निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं वाराणसी स्थित आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया।

Chandauli Free Eye Checkup Camp, Vishunpura Eye Camp, Sakaldiha Health Camp, Free Cataract Screening, Free Cataract Surgery Camp, Ambrish Singh Bhola, Trishakti Seva Foundation, R J Shankara Eye Hospital Varanasi, Rural Healthcare Initiative, Free Eye Checkup, Manish Srivastava Memorial Camp, Chandauli News

कार्यक्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी उपस्थित रहे। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, ताकि उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Chandauli Free Eye Checkup Camp, Vishunpura Eye Camp, Sakaldiha Health Camp, Free Cataract Screening, Free Cataract Surgery Camp, Ambrish Singh Bhola, Trishakti Seva Foundation, R J Shankara Eye Hospital Varanasi, Rural Healthcare Initiative, Free Eye Checkup, Manish Srivastava Memorial Camp, Chandauli News

आयोजकों के अनुसार, यह शिविर नियमित मासिक सेवा अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार के लिए सहयोग प्रदान करना है।

Chandauli Free Eye Checkup Camp, Vishunpura Eye Camp, Sakaldiha Health Camp, Free Cataract Screening, Free Cataract Surgery Camp, Ambrish Singh Bhola, Trishakti Seva Foundation, R J Shankara Eye Hospital Varanasi, Rural Healthcare Initiative, Free Eye Checkup, Manish Srivastava Memorial Camp, Chandauli News

इस अवसर पर अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सराहनीय पहल है। स्व. मनीष श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित यह शिविर समाजसेवा और मानवीय संवेदना का उदाहरण है।

Chandauli Free Eye Checkup Camp, Vishunpura Eye Camp, Sakaldiha Health Camp, Free Cataract Screening, Free Cataract Surgery Camp, Ambrish Singh Bhola, Trishakti Seva Foundation, R J Shankara Eye Hospital Varanasi, Rural Healthcare Initiative, Free Eye Checkup, Manish Srivastava Memorial Camp, Chandauli News

आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। स्व. मनीष श्रीवास्तव की स्मृति को समर्पित यह अभियान उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस तरह के सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Share this story