×

इस गांव में 'एक के साथ एक दुल्हन मिलती है फ्री', मना करने पर होती है आजीवन कारावास

इस गांव में 'एक के साथ एक दुल्हन मिलती है फ्री', मना करने पर होती है आजीवन कारावास

In this village 'one bride meets one free', life imprisonment for refusing

शादी-ब्याह में कई तरह के रीती-रिवाज होते हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शादी को लेकर अलग-अलग मान्यताएं और कानून होते हैं। जैसे की भारत में एकल विवाह का कानून है वैसे ही अफ्रीका महाद्वीप का एक ऐसा गांव है जहां हर पुरुष को दो शादियां करना अनिवार्य है।

 

 

इतना ही नहीं अगर कोई लड़का दो शादी करने से मन करता है तो उसे जेल भी हो सकती है। यहां तक की लड़की भी शादी से इंकार नहीं कर सकती है। उसे भी सजा दी जाती है।

 

खबर के मुताबिक अफ्रीका के इरीट्रिया में हर आदमी को दो बार दूल्हा बनना पड़ता है। यहां के अधिकतर पुरुष ये कोशिश करते हैं कि एक साथ ही वो दो लड़कियों को पसंद कर लें ताकी उन्हें बार-बार शादी ना करनी पड़े। 

 

यही नहीं खबर कहती है कि यहां पर इस तरह का कानून बनाया गया है कि दो बीवियां रखना जरूरी है और अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है। 

माना जाता है कि यहां पर ये कानून इसलिए बनाया गया है क्योंकि लड़कियों की संख्या वहां पर लड़कों से ज्यादा है और कोई लड़की कुंवारी ना रहे इसलिए ऐसा करना जरूरी है। कोई लड़की भी अगर पहले से शादीशुदा पुरुष से शादी करना चाहे तो उसे अनुमति दी जाती है। 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

इस तरह का क्लेम करते हुए कई आर्टिकल्स आपको मिल जाएंगे जो ये साबित करते हुए दिखेंगे कि अफ्रीका का ये रिवाज सच है, लेकिन क्या वाकई ये सच है? 

इसका जवाब है नहीं, भले ही कोई इसे लेकर इरीट्रिया जाने के बारे में सोचे पर ये सच नहीं है। ये झूठी खबर असल में 2016 में फैली थी और उसे लेकर कई सारे मीम्स और जोक्स भी वायरल होने लगे थे। 

मैं आपको ये भी बता दूं कि ये किसी एक देश के लिए नहीं बल्कि ऐसा चार देशों के साथ हुआ है जिनमें से ईराक सबसे पहला है। इस खबर की शुरुआत सोशल मीडिया पर लीक हुए एक ऑफिशियल सरकारी डॉक्युमेंट से होती है और फिर इसे वायरल किया जाता है। 

ये सही है कि अधिकतर मुस्लिम आबादी वाले देश होने के कारण इनमें पोलीगेमी लीगल होती है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है कि उन्हें 2 शादियां करना जरूरी ही है। अधिकतर लोग ऐसा नहीं करते हैं और एक ही शादी से खुश रहते हैं।  

तो अगर कोई आपको बता रहा है कि दुनिया के किसी देश में ये जरूरी है कि आप दो शादियां करें और ना करने पर आपको जेल हो सकती है तो कह दीजिए कि आप गलत कह रहे हैं।  

क्या है इरीट्रिया का वेडिंग रिचुअल?  

इरीट्रिया एक ऐसा देश है जहां अरेंज मैरिज बहुत ज्यादा प्रचलित है और कई ग्रामीण इलाकों में तो दूल्हा और दुल्हन कभी एक दूसरे को देखते ही नहीं हैं। अधिकतर मामलों में परिवार वाले ही दूल्हा-दुल्हन चुन लेते हैं।

यहां शादी का समारोह एक हफ्ते तक चल सकता है जिसमें तरह-तरह की रस्में होती हैं।  

Share this story