×

Varanasi news: नवरात्रि और दुर्गापूजा के दौरान, यातायात को लेकर रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित

Varanasi news: नवरात्रि और दुर्गापूजा के दौरान, यातायात को लेकर रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित
बड़े वाहनों समेत सभी प्रकार के तीन और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

 

वाराणसी। दुर्गापूजा के मौके पर शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। 10 और 11 अक्टूबर को शहर के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि पंडालों और बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को संभालने के साथ यातायात व्यवस्था नियंत्रित रखी जा सके।

 

इन प्रमुख मार्गों पर वाहन प्रतिबंध

1. दयाल टावर – दुर्गाकुंड मंदिर की ओर किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी वाहन पदम श्री चौराहे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
   
2. दुर्गाकुंड पुलिस चौकी तिराहा – किसी भी वाहन को दुर्गाकुंड की दिशा में प्रवेश नहीं मिलेगा। वाहन कबीर नगर कॉलोनी की ओर मोड़े जाएंगे।

3. तेलियाबाग – तीन और चार पहिया वाहन मरीमाई होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

4. लकड़मंडी से अमर उजाला तिराहा – यहां से वाहन तेलियाबाग होकर आगे बढ़ेंगे।

5. अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर चौराहा – इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा, दो पहिया वाहन भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : वाराणसी में त्योहारी सीजन में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मिलेगी मुफ्त ई-रिक्शा सेवा

6. मलदहिया चौराहा से लहुराबीर चौराहा – इस मार्ग पर भी किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलेगा।

7. रामापुरा चौराहा – यहां से तीन और चार पहिया वाहन लहुराबीर की ओर नहीं जाएंगे।

8.बेनिया तिराहा – वाहन कबीर चौरा और मैदागिन की दिशा में मोड़े जाएंगे।

9. मैदागिन से कबीरचौरा तिराहा – बड़े वाहनों समेत सभी प्रकार के तीन और चार पहिया वाहन यहां प्रतिबंधित रहेंगे।

10. कबीरचौरा तिराहा – बड़े वाहन यहां से लहुराबीर की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि मैदागिन होते हुए विशेश्वरगंज की ओर मोड़े जाएंगे।

11. पिपलानी कटरा तिराहा – बड़े वाहन रामकटोरा और लकड़मंडी की दिशा में डायवर्ट किए जाएंगे।

12. काशिका – यहां से सभी प्रकार के वाहन लहुराबीर की ओर नहीं जाएंगे।

13. एटीएम/एसबीआई कट – दो, तीन और चार पहिया वाहन काशिका की दिशा में अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

14. लहुराबीर चौराहा – पंडाल की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाएगा।

15. पिशाच मोचन तिराहा – हथुआ मार्केट की दिशा में वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा, केवल पैदल यात्री ही जा सकेंगे।

वाराणसी पुलिस का यह कदम त्योहार के दौरान भीड़भाड़ और जाम को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Share this story

×