×

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री सबसे पहले बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए और पूरे उत्साह के साथ उनसे बातचीत करते दिखे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

बनारस से दिल्ली का सफर होगा और तेज, बुलेट ट्रेन से 3 घंटे 33 मिनट में पहुंचेंगे यात्री, वंदे भारत स्लीपर से लगेंगे 8 घंटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी उपस्थित रहे।

Share this story