×

चन्दौली में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल, त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन आयोजित करेगा स्वास्थ्य मेला

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल पर आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से होगा आयोजन, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी रहे मौजूद

चन्दौली। जनपद के चहनियां क्षेत्र स्थित रामशाला परिसर, मारूफपुर में 29 नवंबर को आयोजित होने वाले 'स्वास्थ्य मेला-2026' की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान मेले के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। 

यह भी पढ़ें: https://livebharatnews.in/uttar-pradesh/chandauli/people-of-chandauli-will-receive-better-healthcare/cid19594481.htm

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल पर आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से होगा आयोजन, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी रहे मौजूद

स्वास्थ्य मेले का आयोजन आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल एवं मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी मौजूद रहे। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुविधाओं और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल पर आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से होगा आयोजन, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी रहे मौजूद

आयोजकों के अनुसार, इस निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं उपचार संबंधी सेवाएं पहुंचाना है, ताकि आर्थिक या अन्य कारणों से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल पर आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से होगा आयोजन, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी रहे मौजूद

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाएं। संस्था ने कहा कि जनसेवा और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share this story