×

चन्दौली के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, स्वास्थ्य मेले की तैयारियां तेज

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल पर आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला-2026, मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की मिलेगी सुविधा
त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल पर आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला-2026, मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की मिलेगी सुविधा

चन्दौली। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से आगामी 4 दिसंबर 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। चिल्ड्रेन आर्मी पब्लिक स्कूल, महरौड़ा, काँवर में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य मेले की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।


त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल पर आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला-2026, मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की मिलेगी सुविधा

इस दौरान वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मरीजों के पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई।

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की पहल पर आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला-2026, मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की मिलेगी सुविधा

यह स्वास्थ्य मेला त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी एवं मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल, चन्दौली के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

फाउंडेशन की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाएं। आयोजकों का उद्देश्य है कि आर्थिक या अन्य किसी कारण से क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार से वंचित न रहे।

Share this story