×

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी समस्याएं, अफसरों को निस्तारण का दिये निर्देश

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी समस्याएं, अफसरों को निस्तारण का दिये निर्देश

जनता दर्शन कार्यक्रम में 18 शिकायतें दर्ज, डीएम ने तत्काल कार्यवाही के दिये निर्देश

चंदौली। जनता दर्शन में आये आम जन की समस्याओं व शिकायतो की जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कलेक्ट्रेट कक्ष में प्रतिदिन की भाति गम्भीरतापूर्वक सुना।

 

 

जनता दर्शन के दौरान बारी-बारी फरियादियों से मिलकर उनके समस्याओं से रूबरू होते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समस्या का समाधान 01 सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी समस्याएं, अफसरों को निस्तारण का दिये निर्देश

संबंधित अधिकारियों से कहा प्रार्थना पत्र पर फरियादियों के मोबाइल नंबर अंकित है कृत कार्यवाही से भी उन्हें अवगत कराया जाय।

सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निस्तारण के अवधि में लेटलतीफी न हो। इसके लिए फरियादियों से समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा और कोई पुण्य कार्य नहीं होता।

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी समस्याएं, अफसरों को निस्तारण का दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई।

चन्दौली में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित दुकान में फ्लेक्सी बोर्ड लगा रहे दो युवक बिजली के करंट से झुलसे, हालत गंभीर

यह भी पढ़े:-

चंदौली में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा

चंदौली जनपद में बाल दिवस के अवसर पर श्री दशरथ इंटर कॉलेज धरौली में आयोजित छठवीं से बारहवीं तक के विज्ञान व कला वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों पर छात्रों ने आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। 

इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा एक नया प्रदूषित को दर्शाया गया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा विज्ञान विषय में लेजर लाइट चंद्रयान वाई-फाई तकनीक जल शुद्धीकरण प्रदूषण नियंत्रण तकनीकी भविष्य का सीवरेज इसरो ट्रीटमेंट डबल सरकुलेशन आदि प्रमुख रहे।आयोजित प्रदर्शनी का प्रबंधक व प्रिंसिपल द्वारा अवलोकन किया गया। 

चंदौली में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित मॉडल की सराहना करते रहे। वहीं छात्राओं ने इस प्रदर्शनी में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न प्रकार के बादलों को चाट पेपर पर बनाकर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा व विज्ञान में अपनी रुचि का प्रदर्शन किया।

वही विवेक कुमार सिंह प्रिंसिपल ने कहा छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मौके पर प्रबंधक विजयी सिंह, प्रिंसिपल विवेक कुमार सिंह धनंजय यादव, नैनवाश देवी, अमित कुमार तिवारी, ज्ञान जी तिवारी, प्रवीण सिंह, आजाद अली, व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this story