×

Chandauli News: चंदौली में 8 तहसीलदारों का तबादला, जानिए किसको कहां मिली तैनाती?

Chandauli News: चंदौली में 8 तहसीलदारों का तबादला, जानिए किसको कहां मिली तैनाती?

चन्दौली। जिलाअधिकारी ईशा दुहन ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार का किया फेर बदल। 

 

बंदना मिश्रा का तहसीलदार (न्यायिक) सकलडीहा, से तहसीलदार चकिया।

 

विकासधर तहसीलदार चकिया से तहसीलदार सकलडीहा हुए। 

ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंदौली से नायब तहसीलदार सकलडीहा।

प्रभुनाथ यादव नायब तहसीलदार चकिया से नायब तहसीलदार सकलडीहा।

दिनेश कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार नौगढ़ से नायब तहसीलदार चंदौली हुए।

सुनील कुमार सिंह नायब तहसीलदार पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर से नायब तहसीलदार चकिया हुए।

रविरंजन कश्यप नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार नौगढ़।

नीरज चतुर्वेदी नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर हुए स्थानांतरित। 

Chandauli News: चंदौली में 8 तहसीलदारों का तबादला, जानिए किसको कहां मिली तैनाती

यह भी पढ़े:-

Chandauli News: चंदौली में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, 1 साल तक नि:शुल्क मिलेगा राशन

Chandauli news: चन्दौली में इतने दिनों के लिए बन्द हुआ आँगनबाडी केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिया आदेश

चंदौली। जिला पूर्ति अधिकारी चंदौली ने जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत माह जनवरी, 2023 से दिसम्बर, 2023 तक समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जायेगा।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

जिसमें एन0एफ0एस0ए0 से आच्छादित अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न(14 किग्रा० गेंहूं व 21 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 किग्रा० (02 किग्रा0 गेंहू व 03 किग्रा0चावल) प्रति माह नियमानुसार निर्धारित तिथियों में वितरण कराया जाएगा।

अतः जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों से अनुरोध है कि वे प्रत्येक माह निर्धारित वितरण तिथियों में उचित दर की दुकान पर जाकर अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डों पर उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं निःशुल्क प्राप्त कर सकते है ।

माह जनवरी, 2023 में होने वाला निःशुल्क वितरण दिनांक 06.01.2023 से 16.01.2023 तक निर्धारित है।

Share this story