हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! छापेमारी में 12 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाओं को मिली आजादी
Girls were being made to do such work in the bar: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में शुक्रवार को एक बार में छापेमारी के दौरान कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Girls were being made to do such work in the bar: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में शुक्रवार को एक बार में छापेमारी के दौरान कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंबई उपनगर के गजाधर बांध इलाके में तड़के एक बार में छापा मारा।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने बार के मालिक, दो कर्मचारियों और नौ ग्राहकों को महाराष्ट्र होटल,
रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य निषेध एवं महिलाओं की गरिमा का संरक्षण अधिनियम, 2016 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान वहां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया।
वरिष्ठ निरीक्षक संतोष चौधरी ने बताया, ‘पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं।
जिसके बाद पुलिस ने वसई के तुंगरेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया।’
अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
