×

Sex Racket: स्पा सेंटर से की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी दबिश, दो लोग गिरफ्तार,आपत्तिजनक सामान भी बरामद...

Sex Racket: Sex racket was running under the guise of spa center, police raided, two people arrested, objectionable items also recovered...

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान वहां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया।


वरिष्ठ निरीक्षक संतोष चौधरी ने बताया, ‘पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस ने वसई के तुंगरेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया।’

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

स्पा सेंटर से की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारा तो फटी रह गईं आंखें

नागपूर। स्पा सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर बेलतरोड़ी पुलिस ने छापा मार कार्यवाही की है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली बुधवारीपेठ, उमरेड रोड निवासी जास्मिन उर्फ मनीषा उर्फ मुसकान अरविंद भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जास्मिन रेवतीनगर के रतन एनक्लेव में मून यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर चलाती है।


पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार चलता है। खबर के आधार पर पुलिस ने पंटर ग्राहक तैयार किया। जास्मिन ने पंटर ग्राहक से पैसे लेकर सैलून के भीतर भेजा लेकिन पकड़े जाने का संदेह हो गया और फरार हो गई।

इसी दौरान पुलिस ने छापा मारा, देह व्यवसाय में फंसी महिला को अपने कब्जे में लिया।

जास्मिन के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई है। जांच में सैलून के भीतर शराब की बोतल भी मिली है। बताया जाता है कि जास्मिन लंबे समय से देह व्यवसाय में लिप्त है।

Share this story