विदेश यात्रा पर अब नहीं मिलेगा LTC का लाभ -सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

यदि आप विदेश यात्रा करते है और LTC सुविधा का लाभ ले रहे हैं तो अब आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। क्योंकि मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक खंड बेंच ने SBI के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है कि अब किसी भी कर्मचारी को विदेश यात्रा के लिए अवकाश यात्रा रियायत (LTC) का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Supreme Court का बड़ा फैसला, जनरल कैटेगरी वालों को मिलेगा 10% का आरक्षण
यानि अब कर्मचारियों की विदेश यात्रा के लिए LTA पर TDS लगाया जाएगा, क्योंकि LTC की अनुमति केवल देश के भीतर यात्रा के लिए मान्य है। इस पर विदेश यात्रा लागू नहीं होता है। अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ SBI द्वारा दायर की गई अपील को खारिज कर दिया है।
मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित, न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की बेंच ने कहा कि कानून के प्रावधानों में कहा गया है कि भारत के भीतर दो बिंदुओं के बीच हवाई किराया दिया जाएगा जो सबसे छोटा रूट होगा।
बेंगलुरु कोर्ट ने Twitter को 'कांग्रेस पार्टी' और 'भारत जोड़ो' के हैंडल को ब्लॉक करने का दिया आदेश
क्या है LTC ?
अवकाश यात्रा रियायत यानि LTC एक प्रकार का भत्ता है जो नियोक्ता द्वारा यात्रा के लिए कर्मचारी को दिया जाता है। जब वह काम से छुट्टी पर होता है और देश के भीतर यात्रा कर रहा होता है। तो कंपनियां अपने कर्मचारियों को छुट्टियों में घूमने जाने के लिए अवकाश यात्रा रियायत (LTC) देती हैं।
इस यात्रा का खर्च दिखाकर अपने लिए निर्धारित LTC की रकम प्राप्त की जा सकती है। LTC के रूप में खर्च हुए पैसों पर सरकार टैक्स छूट भी देती है।
LTC पर टैक्स छूट के लिए सिर्फ उन यात्राओं का खर्च शामिल कर सकते हैं जो अपने देश (भारत) की सीमाओं के अंदर हों। भले ही वह हवाई यात्रा क्यों न हो। विदेश की यात्रा का खर्च इसमें शामिल नहीं कर सकते। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है।
कोर्ट ने क्या कहा ?
SC वीकली राउंड अप : सप्ताह भर के सभी फ़ैसले
अदालत ने मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि आयकरअधिनियम के प्रावधानों के मद्देनजर जिस क्षण कर्मचारी विदेशी पैर से यात्रा करते हैं, यह भारत के भीतर की यात्रा नहीं है और इसलिए धारा 10(5) के प्रावधानों के तहत कवर नहीं किया जा सकता है।
आयकर अधिनियम 1961 वेतनभोगी वर्ग को विभिन्न छूट प्रदान करता है। कानून के तहत वेतनभोगी वर्ग के लिए उपलब्ध और कंपनी द्वारा व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली ऐसी छूटों में से एक है छुट्टी यात्रा भत्ता LTA/ छुट्टी यात्रा रियायत (LTC) है।
यह भी पढ़े:
DRDO Bharti 2022: डीआरडीओ में हजारों पदों पर निकली बम्पर भर्ती, आज से करें आवेदन
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO),सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने 1061 पदों पर भर्ती के लिए 5 नवम्बर 2022 को प्रकाशित रोजगार समाचार में अधिसूचना प्रकाशित की है।
DRDO Bharti 2022: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने 1061 पदों पर भर्ती के लिए 5 नवम्बर 2022 को प्रकाशित रोजगार समाचार में अधिसूचना प्रकाशित की है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 नवम्बर से शुरू हो रही है जो 7 दिसम्बर 2022 तक जारी रहेगी।
उम्मीदवार अंतिम तारीख से पूर्व ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पदों के विस्तृत डिटेल्स, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए यहाँ चेक करें डिटेल्स.
DRDO Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 7 नवम्बर 2022
आवेदन की अंतिम तारीख - 7 दिसम्बर 2022
DRDO Bharti 2022 पदों का विस्तृत विवरण :
जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर - 33 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I (इंग्लिश) - 215 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (इंग्लिश) - 123 पद
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट A (इंग्लिश टाइपिंग) - 250 पद
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट A (हिंदी टाइपिंग) - 12 पद
स्टोर असिस्टेंट A (हिंदी टाइपिंग) - 4 पद
स्टोर असिस्टेंट A (इंग्लिश टाइपिंग) - 134 पद
सिक्योरिटी असिस्टेंट A - 41 पद
व्हीकल ऑपरेटर A - 145 पद
फायर इंजन ड्राइवर A - 18 पद
फायर मैन A - 86 पद
कुल पद - 1061
DRDO Bharti 2022 शैक्षिक योग्यता :
जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में वैकल्पिक या अनिवार्य विषय के रूप मास्टर डिग्री
या
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री साथ ही हिंदी माध्यम से परीक्षा देने और इंग्लिश का भी अन्य विषय के रूप में होना
या
मुख्य विषय के रूप में हिंदी और अंग्रेजी के साथ स्नातक की डिग्री या परीक्षा के माध्यम के रूप में दोनों में से कोई एक और मुख्य विषय के रूप में अन्य के साथ-साथ मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स
हिंदी और अंग्रेजी से अनुवाद और इसके विपरीत या भारत सरकार के उपक्रमों सहित केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालयों में हिंदी अंग्रेजी और इसके विपरीत अनुवाद कार्य का दो साल का अनुभव।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (इंग्लिश) - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास।
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट A (इंग्लिश टाइपिंग) - 'ए' (अंग्रेजी टाइपिंग) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा पास या समकक्ष।
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट A (हिंदी टाइपिंग) - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा पास या समकक्ष
अन्य पदों से सम्बन्धित पदों की जानकारी के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखें.
DRDO Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया :
स्टेप-1 DRDO CEPATM की वेबसाइट यानी drdo.gov.in/ceptm-advertisement/1782 पर जाएं और फिर 'CEPTAM-10/Ad min & Allied CETPAM 10 (A&A)विज्ञापन के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।
स्टेप-2 पद के लिए रजिस्टरेशन करें।
स्टेप-3 रजिस्टरेशन के बाद, अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
स्टेप-4 अपना मूल / व्यक्तिगत विवरण, योग्यता विवरण और अन्य विवरण भरें।
स्टेप-5 शुल्क का भुगतान करें ।