×

Poonam Dubey Hot Video: पूनम दुबे ने भीगे बदन से पानी में लगाई आग, फैंस हुए बेकाबू, Video Viral...

Poonam Dubey Hot Video

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे इन दिनों बीच पर जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस पूनम दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 वो अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब पूनम दुबे ने वायरल सॉन्ग ‘भीगा-भीगा है समा’ पर समंदर किनारे डांस किया है। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

पूनम दुबे ने पानी में लगाई आग

पूनम दुबे ने बीच पर बिकिनी में फोटोशूट किया है उन्होंने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें लिखा है- सागर सा शोर और सागर सी शांति कहीं और नहीं इस जहाँ में।

 वहीं डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- मौसम में थोड़ी ठंड सी आ गई है चलो थोड़ी आग लगाई जाए। पूनम के इस वीडियो ने वाकई उनके चाहने वालों के दिलों में आग लगा दी है। उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।


पूनम दुबे के इस वीडियो पर कई भोजपुरी एक्टर्स भी कमेंट कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित ने लिखा है- ‘आग लगा दी’। वहीं स्नेहा उपाध्याय, प्रियंका रेवरी, राघव नय्यर और अनारा गुप्ता ने फायर इमोजी शेयर की है।

आपको बता दें पूनम दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।

 पूनम ने खेसारी लाल यादव के साथ ‘जो जिता वहीं सिकंदर’ में काम किया है। इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा के जाने माने नाम पवन सिंह के साथ उन्होंने ‘हम हैं लूटेरे’ में भी शानदार एक्टिंग की है।

 पूनम प्रयागराज की रहने वाली हैं. वो मिस इलाहाबाद भी रह चुकी हैं। खबर है कि पूनम जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

यह भी पढ़े:-

Akshara Singh Viral Video: कभी फेंके गए पत्थर, कभी उड़ी नोटों की गड्डी, आखिर भोजपुरी एक्ट्रेस Akshra Singh क्यों हैं सुर्खियों में?

Akshara Singh Viral Video: कभी फेंके गए पत्थर, कभी उड़ी नोटों की गड्डी, आखिर भोजपुरी एक्ट्रेस Akshra Singh क्यों हैं सुर्खियों में?

हाल ही में अक्षरा का एक और लाइव परफॉर्मेंस ऑर्गनाइज हुआ, जिसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में अक्षरा के गाने पर जहां लोग झूमते- नाचते दिख रहे हैं, वहीं एक शख्स उन पर नोट लुटाने लगता है और सारा माहौल बिगड़ जाता है।

भोजपुरी सिनेमा की टॉप और फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के लिए तो फेमस हैं ही, लेकिन फैंस पर उनकी आवाज का जादू भी सिर चढ़कर बोलता है।

अक्षरा कई लाइव परफॉर्मंस भी करती हैं, जिसमें हजारों की तादाद में उन्हें देखने-सुनने के लिए फैंस की भीड़ जमा होती है। लेकिन कई बार ऐसे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके चाहने वाले लोग भी ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जब एक्ट्रेस को जबरदस्त गुस्सा आ जाता है। 

इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ तो अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर ही चली गईं।

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा मानी जाती हैं। एक्ट्रेस-सिंगर जब भी स्टेज पर आती हैं, अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा देती हैं। अपने गाने से माहौल बना देती हैं।

फैंस उनकी सुरीली आवाज पर थिरके बिना नहीं रह पाते हैं। हाल ही में अक्षरा का एक और लाइव परफॉर्मेंस ऑर्गनाइज हुआ, जिसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

 वीडियो में अक्षरा के गाने पर जहां लोग झूमते- नाचते दिख रहे हैं, वहीं एक शख्स की बदतमीजी से सारा माहौल बिगड़ जाता है।

अक्षरा पर हुई नोटों की बारिश

दरअसल हुआ ये कि अक्षरा सिंह स्टेज पर गाना गा रही होती हैं। मरून रंग के जंपसूट में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। घुंघराले बाल, हाई टोन मेकअप अक्षरा पर बहुत जंच रहा था। 

एक्ट्रेस-सिंगर को गाते हुए लोग बहुत मन से सुन भी रहे थे। लेकिन इसी बीच एक शख्स स्टेज पर आता है, और अक्षरा पर नोटों की बरसात कर देता है। अपने साथ हुई ये बदतमीजी अक्षरा को बिल्कुल पसंद नही आती है और वो गुस्से में वहां से चली जाती हैं। 

अक्षरा तुरंत गाना बंद कर देती हैं और किसी को माइक पकड़ाकर चली जाती हैं।

Share this story