×

PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर बंद हो जाएगा खाता, 1 सितंबर से नहीं कर पाएंगे लेन-देन

PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर बंद हो जाएगा खाता, 1 सितंबर से नहीं कर पाएंगे लेन-देन                                

Big news for PNB customers, the account will be closed, will not be able to do transactions from September 1


 

PNB Customer Alert: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपने अब तक KYC नहीं किया है तो तुरंत कर लें।  बैंक ने ग्राहकों से केवाईसी (KYC) अपडेट करने की अपील की है। 

 

 

 बैंक ने ट्वीटकर कहा है कि सभी ग्राहक 31 अगस्त 2022 तक KYC करा लें।  पिछले कई महीनों से बैंक अपने ग्राहकों से KYC ( know your customer) अपडेट करने की अपील कर रहा है। 

 

 

KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा वरना ग्राहक फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। 

 

 

ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट कर कहा, ‘आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेशन अनिवार्य है। यदि आपका खाता 31.03.2022 तक केवाईसी अपडेशन के लिए बाकी रह गया है। 

तो आपसे अनुरोध है कि 31.08.2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट कराने के लिए अपनी मूल शाखा से संपर्क करें।  अपडेशन न करने से आपके खाते के लेन-देन पर प्रतिबंध लग सकता है। ’

 

जानिए क्या होता है KYC ?

आपको बता दें KYC का फुलफॉर्म Know Your Customer होता है।  दरअसल, केवाईसी एक ग्राहक के बारें में जानकारी देना वाला दस्‍तावेज होता है। 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 

इसके तहत ग्राहक अपने बारें में सभी जरूरी जानकारियां लिखकर देते हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में देखें तो हर 6 महीने या 1 साल पर बैंक अपने ग्राहकों से केवाईसी फॉर्म भरना होता है।

इस केवाईसी फॉर्म में आपको अपना  नाम, बैंक अकाउंट का नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरना होता है। इस तरह बैंक को ग्राहक की सभी जानकारियां प्राप्त हो जाती है।

केवाईसी करना बहुत आसान है. आप घर बैठे आसानी से इसे कर सकते हैं। 

अगर आप बैंक जाकर इसे करवाना चाहे तो भी कर सकते हैं।  इसके लिए सबसे पहले आप उस बैंक की ब्रांच में जाइए जिस ब्रांच में आपका बैंक अकाउंट है। 

 वहां जाकर संबंधित डेस्क से केवाईसी फॉर्म लीजिये और उस फॉर्म को भरने के बाद और उसमें सभी जरूरी कागजात अटैच करने के बाद जमा कर दीजिये।  केवाईसी फॉर्म जमा होने के 3 दिन के अंदर आपका केवाईसी अपडेट हो जाता है। 

 

घर बैठे भी कर सकते हैं kyc

अगर आप घर बैठे kyc करना चाहते हैं तब भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने डॉक्‍यूमेंट बैंंक को ई-मेल कर सकते हैं। 

 या फिर आधार के जरिये मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर भी केवाईसी पूरी कर सकते हैं। कई बैंक नेट बैंकिंग के जरिये भी केवाईसी की सुविधा देते हैं।

अगर आपका बैंक भी यह सुविधा दे रहा और आप नेट बैंकिंग करते हैं तो घर बैठे आसानी से केवाईसी पूरी कर सकते हैं। 

Bank Holiday in September :  सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

सितबंर महीने में कई छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे कई दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंक संबंधी कार्यों को समय रहते निपटाना जरूरी है। 

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार सितंबर महीने रविवार छोड़कर कई ऐसी तिथियां पड़ रही जिनमें बैंक की छुट्टी रहेगी। ऐसे हॉलीडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें। 



सितंबर 2022 में यदि आपका बैंक संबंधी कोई कार्य पेंडिंग है तो उसे सही समय पर कराना जरूरी है। इसके लिए बैंक हॉलीडे लिस्ट (Bank Holiday List) जरूर देख लें। 

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार सितंबर में कुल 8 छुट्टियां पड़ रही हैं, क्योंकि इन दिनों में त्योहार या जयंती मनाई जाएगी।  बता दें कि यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। 



एक सितंबर को गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) होने के चलते गोवा के पणजी में बैंक बंद रहेंगे। 6 सितंबर को कर्मा पूजा के चलते झारखंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।  इसी तरह 7 और 8 सितंबर को ओणम पड़ रहा है। 

इस वजह से केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।  वहीं, 9 सितंबर को इंद्रजाता की वजह से सिक्किम के गंगटोक में बैंकों का अवकाश रहेगा। 



रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैलेंडर (RBI Bank Holiday Calendar) के मुताबिक सितंबर की 10 तारीख को श्री नरवना गुरु जयंती के चलते केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर को श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के कारण तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 26 सितंबर को नवरात्रि स्थापना की वजह से राजस्थान के जयपुर और मणिपुर के इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 

 इसके साथ ही 24 सितंबर को चौथा शनिवार होने के चलते भी बैंकिंग कार्य बंद रहेंगे। 


सितंबर हॉलीडे लिस्ट (september bank  holiday list ) 



 

 

गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) - 1 सितंबर 2022-          Ganesh Ghaturthi (2nd day)- 1 Sep 2022

कर्म पूजा- 6 सितम्बर 2022-                                Karma Puja- 6 Sep 2022

पहला ओणम- 7 सितंबर 2022-                             First Onam- 7 Sep 2022

तिरुवोनम- 8 सितंबर 2022-                                   Thiruvonam- 8 Sep 2022

इंद्रजात्रा- 9 सितंबर 2022-                                       Indrajatra- 9 Sep 2022

श्री नरवाना गुरु जावंती- 10 सितंबर 2022-                  Sree Naravana Guru Javanthi- 10 Sep 2022

श्री नारायण गुरु समाधि दिवस- 21 सितंबर 2022-       Sree Narayana Guru Samadhi Day- 21 Sep 2022

लैनिंग्थौ सनमही की नवरात्रि स्थापना / मेरा चौरेन हौबा- 26 सितंबर 2022-     Navtatri Sthapna/Mera Chaoren Houba of Lainingthou Sanamahi- 26 Sep 2022.

                                                                                         

Share this story