देशभर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हिट वेव ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी जा रही है।
क्या है हिट वेव?
हिट वेव यानी लू, एक ऐसी स्थिति होती है जब तापमान सामान्य से बहुत अधिक बढ़ जाता है और शरीर की प्राकृतिक ठंडक बनाए रखने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। लंबे समय तक तेज गर्मी में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर, कमजोरी और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
हिट वेव के प्रमुख लक्षण
-
अत्यधिक पसीना आना
-
शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होना
-
सिरदर्द और चक्कर आना
-
शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
-
बेचैनी और घबराहट
-
तेज बुखार या गर्मी से बेहोशी जैसी स्थिति
हिट वेव से बचने के महत्वपूर्ण उपाय
-
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
-
दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें।
-
हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।
-
बाहर निकलते समय सिर, गर्दन और चेहरे को कपड़े या टोपी से ढकें।
-
धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
-
अधिक मसालेदार और गर्म भोजन से बचें, ठंडे एवं तरल पदार्थों का सेवन करें।
-
गर्मी के समय भारी व्यायाम या अधिक मेहनत वाले कार्य न करें।
-
घर और कार्यस्थल को ठंडा रखने के लिए पंखे, कूलर या एयर कंडीशनर का उपयोग करें।
-
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।
-
गर्मी से संबंधित किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
निःशुल्क प्याऊ लगाना सबसे बड़ी मानव सेवा
भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क प्याऊ लगाना एक अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य है। सड़क पर चलते प्यासे लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग का सकारात्मक संदेश भी देता है।
आज जरूरत है कि अधिक से अधिक लोग अपने मोहल्ले, बाजार, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ लगाकर इस नेक कार्य में भागीदारी निभाएं। आपके छोटे से प्रयास से किसी जरूरतमंद को राहत मिल सकती है और इंसानियत को मजबूती मिलती है।
भीषण गर्मी को देखते हुए सभी नागरिकों से अपील है कि स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। यदि संभव हो तो अपने क्षेत्र में निःशुल्क प्याऊ लगाकर प्यासे राहगीरों की मदद करें। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
