×

Weather Update: इतने दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, छाया रहेगा घना कोहरा, सुहाना होगा मौसम

Weather Update: इतने दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, छाया रहेगा घना कोहरा, सुहाना होगा मौसम

उत्तर भारत में एक बार फिर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को गुना के पास बारिश हुई। इसके असर से मंगलवार सुबह शहर में कोहरा छाया रहा।

कोहरा इतना घना था कि 100 मीटर के बाद कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। सुबह 9.30 बजे तक कोहरे का असर रहा। तीन से चार दिन रोज कोहरा छाएगा।

साथ ही 26 जनवरी की शाम से 28 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी भी होगी।

अधिकतम तापमान मामूली रूप से कम हो सकता है, लेकिन न्यूनतम में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को यह 26.1 डिग्री था। जबकि न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार को यह 13.3 सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान तीन दिन से 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

मंगलवार सुबह घने कोहरे के बाद सुबह 9.30 बजे के बाद लोगों को सूर्य के दर्शन हुए। इसके बाद बादल छा गए। ऐसे में कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। हवा की रफ्तार भी मध्यम ही रही।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

हालांकि तापमान औसत के करीब ही रहा। इस कारण दोपहर में सर्दी का असर नहीं रहा। सुबह और शाम के समय जरूर हल्की ठंडक रही।

मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल रहा है। 26 से 28 जनवरी तक बूंदाबांदी भी होगी। 29 तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कोहरा और बादलों की उपस्थित बनी रहेगी।

इस दौरान बसंत ऋतु के अनुरूप मौसम काफी अच्छा रहेगा। इसके बाद एक बार फिर ठंड का असर नजर आएगा।

Share this story