×

'यूपी में का बा..’ गाने वाली नेहा सिंह राठौर बनी यूपी की बहू, BJP नेता और लोकगायकों ने तंज कसते हुए कहा, 'UP में अब हमार ससुराल बा...'

हा सिंह राठौर जीवन परिचय neha singh rathore bhojpuri singer

Neha Singh Rathore, who sang 'UP Mein Ka Ba..', became the daughter-in-law of UP, BJP leaders and folk singers tauntedly said, 'Now we are in-laws in UP...'

यूपी में का बा' गाना गाकर यूपी की व्यवस्था और योगी सरकार पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर अब उत्तर प्रदेश की बहू बन गईं हैं। उन्होंने 21 जून को अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशू सिंह से शादी कर ली है।

 

 

 

लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में नेहा सिंह राठौर ने शादी की है। उन्होंने बहुत ही गुपचुप तरीके से अपनी शादी की है और मीडिया तथा नेताओं को शादी से दूर रखा। नेहा सिंह राठौर यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के समय काफी अधिक चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने एक भोजपुरी गाने की वीडियो रिलीज किया था। 

 

 

इस गाने में उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में तीखा हमला किया था। इसके अलावा उन्होंने यूपी की कानून और रोजगार व्यवस्था पर भी सवाल उठाया था।

अब जबकि उन्होंने यूपी के ही लड़के से शादी कर ली है और उत्तर प्रदेश उनकी ससुराल हो गई है तो उनके विरोधियों को उनके खिलाफ बोलने का मौका मिल गया है। इस बीच भाजपा नेताओं और कई गायकों ने उन पर तंज कसा है। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी हरिओम पांडेय ने नेहा सिंह राठौर पर हमला बोला है।

बिहार की रहने वाली हैं, नेहा सिंह राठौर


अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा सिंह राठौर मूलतः बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर विश्वविद्यायल से की है।

वहीं 2018 से भोजपुरी गाने की शुरुआत करने वाली नेहा सामाजिक मुद्दों पर अपने गीत खुद लिखती हैं और गाती हैं वह समाजिक मुद्दों को व्यंगात्मक और आलोचनात्मक तरीके से अपने गाने के जरिये उठाती  है जो लोगो को खूब पसंद आता है। 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

नेहा सिंह राठौर किससे की हैं शादी 

हिमांशु सिंह  अम्बेडकर नगर के महरुआ थाना इलाके के हीड़ी पकड़िया के निवासी है इनके पिता सूर्यकांत सिंह प्रयागराज में टाटा कैमिकल फर्टिलाइजर  कंपनी में सीनियर सेल्स ऑफिसर थे। 

 जो अब पेंट का कारोबार करते है।  हिमांशु ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई अकबरपुर से किया है फिर  प्रयागराज चले गए जहां से ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी करने दिल्ली चले गये।  2018 से वह दिल्ली में एक कोचिंग से जुड़े हैं और फिलहाल लेखन का कार्य करते हैं। 

लोग बोल- यूपी में ससुराल बा

भाजपा एमएलसी ने कहा कि 'उस वक्त चुनावी समय चल रहा था और यूपी में विपक्ष के साथ मिलकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए स्टंट किया गया था। तब उन्होंने खुद को हाईलाइट करने के लिए ऐसा किया था।

अब नेहा सिंह राठौर ने ही उसी यूपी में शादी कर ली है और शरण भी ले लिया है। इसीलिए हम लोग पहले से कह रहे थे यूपी में सब बा।' इसके अलावा मशहूर लोक गायिका बंदना मिश्रा ने कहा कि यह साबित हो गया है कि नेहा सिंह राठौर ने चुनाव के दौरान यूपी को लेकर भ्रम फैलाया था।

हास्य व्यंगकार ताराचंद तन्हा ने कहा, 'अब नेहा को गाना चाहिए यूपी में हमार ससुराल बा।'

बता दें कि जब नेहा सिंह राठौर ने विधानसभा चुनाव के दौरान 'यूपी में का बा' गाया था तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे पार्टी ऑफिस में भी चलवाया था। वहीं इस गाने के जबाब में बुंदेलखंड की लोक गायिका अनामिका अम्बर और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने जवाबी गीत 'यूपी में ये बा' गाया था। 

Share this story