×

प्रेमी ने दिया धोखा, तो लड़की ने कर ली बॉयफ्रेंड के पिता से शादी, बन गई अपने ही प्रेमी की अम्मा...

प्रेमी ने दिया धोखा, तो लड़की ने कर ली बॉयफ्रेंड के पिता से शादी, बन गई अपने ही प्रेमी की अम्मा...

Boyfriend cheated, then girl married boyfriend's father, became mother of her own lover...


नई दिल्ली। प्यार के धोखा खाने के बाद लोग क्या-क्या कर देते हैं। हाल ही में एक लड़की ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है।

 

 

 

लड़की ने बताया कि वह के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। बाद में उसे पता चला की लड़का उसे धोखा दे रहा है।

 

इस बता का पता लगते ही लड़की में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद लड़की ने अपन एक्स बॉयफ्रेंड के पिता से ही शादी कर ली। इस बारे में उन्होंने एक वीडियो में बताया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

फेसबुक से पता चला सच

दरअसल, ये वायरल वीडियो अमेरिका के हॉस्टन की रहनेवाली ऑगस्टा हबल का है। इस वीडियो में उन्होंने कहा- साल 2014 से मैं उस लड़के के साथ थी। उस समय मैं 21 की थी और वह 30 का था।

रिलेशनशिप की शुरुआत में वह एक सपने की तरह था। एक परफेक्ट जेंटलमैन। इसके आगे उन्होंने बताया कि वह हर हफ्ते मेरे लिए फूल लाया करता था,

गिफ्ट्स देता था और महीनों तक गर्लफ्रेंड बनने के लिए वह मुझसे विनती करता रहा और कई बार तो उसने मुझसे शादी के लिए भी पूछा। मुझे वह अच्छा लगने लगा। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है।

 


बॉयफ्रेंड को दिया सेकंड चांस

इसके बाद महिला ने वायरल वीडियो में बताया है कि उन दोनों के रोमांटिक रिलेशनशिप में 2 साल तक सबकुछ ठीक था,

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

लेकिन फिर बॉयफ्रेंड के फोन से हबल को पता चला कि वह चीटिंग कर रहा है।

फेसबुक पर बॉयफ्रेंड उनकी ही एक दोस्त से मिलने की बात कर रहा था और वे लोग कई बार पहले भी मिल भी चुके थे।

बाद में हबल के बॉयफ्रेंड ने अपनी गलती मान ली। इसके बाद उन्होंने बॉयफ्रेंड को सेकंड चांस दिया।

 

लोगों ने हबल को किया सपोर्ट

इसके बाद हबल ने वीडियो में बताया कि- महीनों बाद मैंने उसे फिर से चीटिंग करते पकड़ लिया। इसलिए मैंने ब्रेकअप कर लिया।

इसके बाद हबल को एक्स-बॉयफ्रेंड का पिता पसंद आ गया। एक टिकटॉक वीडियो में हबल ने कहा- मैंने उसके पिता से शादी कर ली। मैंने उसके पिता के साथ हाल ही में शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई है।

मैं अपने एक्स को धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि उसकी वजह से मुझे मेरा प्यार मिल गया। पोस्ट पर लोग हबल को सपोर्ट करते दिखते हैं। एक यूजर ने लिखा- प्लेयर नहीं गेम से नफरत कीजिए, क्वीन।

Share this story