×

महिलाओं को सपा में हमेशा मिलता रहा सम्मान - लीलावती कुशवाहा

महिलाओं को सपा में हमेशा मिलता रहा सम्मान - लीलावती कुशवाहा

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने अपने शासन काल महिलाओं का हमेशा सम्मान किया है। पुरुषों से बराबरी का कंधा मिलाकर चलने के लिए अवसर भी दिया है । महिलाएं सपा सरकार में काफी मजबूर स्थित में थी। और अपने को सुरक्षित महसूस भी कर रही थी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने शासन काल मे महिलाओं के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा तथा 1090 व 181 हेल्पलाइ नम्बर चला कर महिलाओं का हित सुरक्षित किया। जिसे भाजपा की प्रदेश सरकार ने उन योजनाओं का नमा बदल कर भुना रही है। इतना ही नही महाभारत काल मे चिर हरण हुआ था। कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भी पंचायत चुनाव के दौरान चिर हरण हुआ। वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित है। तथा इनके शासन काल मे महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने शासन काल मे पंचायत चुनाव महिलाओं को 35 फीसद आरक्षण दिया था। जिसका लाभ समाज जे सभी वर्ग के महिलाओं को मिला। फिर एक बार सपा की सरकार बनने जा रही है। इसमें सभी वर्ग की महिलाएं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करे। उक्त बातें सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने बुधवार को सहजनवा में आयोजित जिला महिला जागरूकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि लोगो को सम्बोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष गिरीश यादव तथा  संचालन महिला सभा की जिलाध्यक्ष विन्दा सैनी ने किया।
इस दौरान पूर्व विधायक यशपाल रावत,राजमती निषाद,अमरेंद्र निषाद,मनोज यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ,रामनाथ यादव चिखुरी यादव राजेन्द्र यादव बेगम अख्तर जहां अनारकली मौर्या शकुंतला यादव माधुरी नन्दा रूपवती बेलदार सरिता पूजा यादव शीला गौतम पूनम गुप्ता सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

Share this story