×

वाराणसी में युवा अधिवक्ता नेतृत्व को मजबूती, विष्णु स्वरूप त्रिपाठी को मिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व

वाराणसी में युवा अधिवक्ता नेतृत्व को मजबूती, विष्णु स्वरूप त्रिपाठी को मिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व

वाराणसी। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत ने वाराणसी मंडल के कर्मठ और जुझारू अधिवक्ता विष्णु स्वरूप त्रिपाठी को संगठन के मंडल वाराणसी, उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया है।

यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि नाथ पाठक के अनुमोदन तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राजेन्द्र सिंह वैस की स्वीकृति से किया गया है। इस निर्णय को उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री अनूप धर दुबे, प्रांतीय महामंत्री महेन्द्र प्रसाद शर्मा और मनोज कुमार वर्मा की सहमति प्राप्त हुई है।

संगठन के मंडल वाराणसी अध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर यह नियुक्ति औपचारिक रूप से घोषित की गई है।

प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, संयुक्त अधिवक्ता महासंघ भारत, शरदेन्दु चतुर्वेदी (एडवोकेट) ने विष्णु स्वरूप त्रिपाठी पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि - हम आशा करते हैं कि विष्णु स्वरूप त्रिपाठी संगठन की नीति और आदर्शों के अनुरूप निष्पक्ष व निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा अधिवक्ता हितों के संरक्षण और संगठन के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।


इस नियुक्ति से युवा अधिवक्ताओं में उत्साह का वातावरण है और संगठन को मजबूत दिशा प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this story