×

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

World No Tobacco Day, Varanasi News, Anti Tobacco Rally, Nasha Mukti Abhiyan, Trishakti Seva Foundation, Sarnath News, Ashapur News, Tobacco Awareness Campaign, Drug Free India, Ambreesh Singh Bhola, Nasha Mukti Kendra Varanasi, Health Awareness Rally, Social Awareness Program, Uttar Pradesh News, Hindi News, Live Bharat News, Varanasi Latest News, No Tobacco Day 2026, Public Awareness Campaign, Health News Varanasi
 
वाराणसी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आशापुर एवं सारनाथ क्षेत्र में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला उपस्थित रहे।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान “नशा नहीं, जीवन चुनें” और “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि तंबाकू और नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं बल्कि परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने का वचन दिया। इस अवसर पर मद्यनिषेध अधिकारी राकेश रोशन, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि रजनीश पांडेय, अजय सिंह, विशाल पांडेय (चुलबुल), राजीव सिंह, डॉ. जगदीश नारायण, ज्योति सेठ, संतोष जायसवाल, अरुण सिंह, धीरज पांडेय, संजय राय, दीपक सिंह, आलोक यादव, गोविंद यादव, रोहित यादव, धर्मेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, प्रतीक पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this story