×

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की वाराणसी महानगर कमेटी घोषित, किशन निषाद बने महासचिव

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की वाराणसी महानगर कमेटी घोषित, किशन निषाद बने महासचिव

वाराणसी। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की वाराणसी महानगर कमेटी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। लखनऊ स्थित परिषद के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने नवमनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

घोषित कमेटी में किशन निषाद को महानगर महासचिव, बबलू गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार और संजय पाण्डेय को महानगर उपाध्यक्ष तथा बंटी पाण्डेय को महानगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी संगठन में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की वाराणसी महानगर कमेटी घोषित, किशन निषाद बने महासचिव

यह मनोनयन वाराणसी महानगर अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। कमेटी के गठन के साथ ही संगठन को महानगर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पहल की गई है।

Share this story