×

वाराणसी में विदुष सक्सेना,अतुल अंजान त्रिपाठी समेत पांच एसीपी का ट्रांसफर! 206 अधिकारियों के हुए तबादले...

वाराणसी में विदुष सक्सेना,अतुल अंजान त्रिपाठी समेत पांच एसीपी का ट्रांसफर! 206 अधिकारियों के हुए तबादले...
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एसीपी सारनाथ, रोहनियां, दशाश्वमेध, राजातालाब और सुरक्षा का गैर जनपद तबादला, वाराणसी को मिले कई नए अधिकारी

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डिप्टी एसपी रैंक के 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी तबादला सूची में प्रदेश के कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेटों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही तीन पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

वाराणसी कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल

प्रदेशव्यापी तबादला सूची में वाराणसी कमिश्नरेट भी प्रभावित हुआ है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सारनाथ विदुष सक्सेना का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव तथा एसीपी सुरक्षा अंजनी कुमार राय को भी वाराणसी से अन्य जनपदों में भेजा गया है।

वाराणसी कमिश्नरेट को मिले कई नए अधिकारी

वहीं वाराणसी कमिश्नरेट को कई नए अधिकारी भी मिले हैं। अवधेश कुमार विश्वकर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में वाराणसी भेजा गया है। इसके अलावा प्रशांत सिंह, वीर सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय तथा विमल किशोर मिश्रा को भी सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर वाराणसी कमिश्नरेट में नई तैनाती मिली है। वहीं अनिल कुमार वर्मा को एसीपी वाराणसी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सुरक्षा से संबद्ध राजेश कुमार सिंह को वाराणसी से हटाकर लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।

लखनऊ कमिश्नरेट में सबसे ज्यादा बदलाव

राजधानी लखनऊ में तैनात कई सहायक पुलिस आयुक्तों और डिप्टी एसपी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया है, जबकि विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनाती दी गई है। गौरव उपाध्याय, शुभम कुमार, प्रतीक दहिया, महेश त्यागी, अतुल कुमार पांडेय और रंजीत कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं कई अधिकारियों को लखनऊ से मेरठ, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, गाजीपुर और अन्य जनपदों में स्थानांतरित किया गया है।

प्रयागराज, कानपुर और गाजियाबाद में भी बदलाव

प्रयागराज कमिश्नरेट, कानपुर कमिश्नरेट और गाजियाबाद कमिश्नरेट में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। कुछ अधिकारियों को जिला पुलिस से कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई एसीपी को जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर और प्रयागराज कमिश्नरेट से कई अधिकारियों को लखनऊ तथा अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

पीएसी और विशेष इकाइयों में नई तैनाती

प्रदेश की विभिन्न पीएसी वाहिनियों, एटीएस, रेलवे पुलिस, एसडीआरएफ, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, मुख्यमंत्री सुरक्षा और पुलिस मुख्यालय में भी बड़े स्तर पर अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। कई अधिकारियों को सहायक सेनानायक के पद पर विभिन्न पीएसी वाहिनियों में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को विशेष सुरक्षा इकाइयों में जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्वांचल के जिलों में भी असर

तबादला सूची में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज समेत पूर्वांचल के कई जिलों के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इससे पूर्वांचल की पुलिस व्यवस्था में भी नए सिरे से जिम्मेदारियों का वितरण होगा।

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में भी बदलाव

मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट, बांदा, महोबा और हमीरपुर समेत पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

प्रदेश स्तर पर हुए इस बदलाव में मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ कमिश्नरेट, नोएडा, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और अन्य महत्वपूर्ण जनपदों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया है, जबकि विकास कुमार जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनाती मिली है।

 

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विभिन्न जनपदों से अधिकारियों को राजधानी में तैनात किया गया है, वहीं कई अधिकारियों को अन्य जिलों और विशेष इकाइयों में भेजा गया है। अधिकारियों के इस बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं प्रशासनिक सेवा में भी बदलाव करते हुए तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सृष्टि धवन को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में उप निदेशक बनाया गया है। संतोष कुमार राय को चित्रकूट धाम मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि आनंद मोहन उपाध्याय को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

प्रदेश में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

वाराणसी से जुड़े प्रमुख PPS तबादले

वाराणसी कमिश्नरेट से बाहर गए अधिकारी

  1. अजय कुमार श्रीवास्तव

    • वर्तमान: सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी

    • नई तैनाती: पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर

  2. विदुष सक्सेना

    • वर्तमान: एसीपी सारनाथ, वाराणसी

    • गैर जनपद स्थानांतरण

  3. संजीव शर्मा

    • वर्तमान: एसीपी रोहनिया, वाराणसी

    • गैर जनपद स्थानांतरण

  4. अतुल अंजान त्रिपाठी

    • वर्तमान: एसीपी दशाश्वमेध, वाराणसी

    • गैर जनपद स्थानांतरण

  5. अजय श्रीवास्तव

    • वर्तमान: एसीपी राजातालाब, वाराणसी

    • गैर जनपद स्थानांतरण

  6. अंजनी राय

    • वर्तमान: एसीपी सुरक्षा, वाराणसी

    • गैर जनपद स्थानांतरण

  7. विद्युत सक्सेना

    • वर्तमान: सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी

    • नई तैनाती: पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर

  8. अंजनी कुमार राय

    • वर्तमान: एसीपी (सुरक्षा), वाराणसी

    • नई तैनाती: पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय सुरक्षा, लखनऊ

वाराणसी कमिश्नरेट में आने वाले अधिकारी

  1. अनिल कुमार वर्मा

    • वर्तमान: पुलिस उपाधीक्षक, आजमगढ़

    • नई तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी

  2. विमल किशोर मिश्रा

    • वर्तमान: सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज

    • नई तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी

  3. अनिल कुमार पाण्डेय

    • वर्तमान: निरीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर

    • नई तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी

  4. अवधेश कुमार विश्वकर्मा

    • वर्तमान: सहायक सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर

    • नई तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी

  5. प्रशांत सिंह

    • वर्तमान: मंडलाधिकारी, गोरखपुर

    • नई तैनाती: सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी

वाराणसी के प्रशासनिक (PCS) तबादले

  1. आनंद मोहन उपाध्याय

    • वर्तमान: उपजिलाधिकारी, वाराणसी

    • नई तैनाती: अपर जिलाधिकारी (भू/अ), कानपुर नगर

Share this story