×

वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर वीडीए का बड़ा एक्शन, एलेन-आकाश समेत 8 संस्थान सील

Varanasi Coaching Institutes Sealed, VDA Action Varanasi, Allen Coaching Sealed, Aakash Institute Sealed, Mahendra Coaching Varanasi, L1 Coaching Sealed, Varanasi Development Authority, VDA Raid, Varanasi News, Coaching Center Sealing, Building Norms Violation, Map Approval Violation, Sigra News, Sarnath News, Shivpur News, Saket Nagar Varanasi, Sankat Mochan Road, Coaching Institute News, UP News, Varanasi Breaking News, Purn Bora VDA, Ved Prakash Mishra, Illegal Coaching Centers, Education News Varanasi

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने शहर में भवन मानकों और मानचित्र स्वीकृति नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान एलेन, आकाश इंस्टीट्यूट और महेंद्रा कोचिंग सहित कुल आठ संस्थानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।

वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश पर चारों जोनों में एक साथ प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जोन-1 के शिवपुर और सिकरौल क्षेत्र के निरीक्षण में एलेन कोचिंग सेंटर बिना मानचित्र स्वीकृति और निर्धारित भवन मानकों के विपरीत संचालित होता पाया गया। अनियमितता मिलने पर संस्थान को तत्काल सील कर दिया गया और संचालकों से आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया।

Varanasi Coaching Institutes Sealed, VDA Action Varanasi, Allen Coaching Sealed, Aakash Institute Sealed, Mahendra Coaching Varanasi, L1 Coaching Sealed, Varanasi Development Authority, VDA Raid, Varanasi News, Coaching Center Sealing, Building Norms Violation, Map Approval Violation, Sigra News, Sarnath News, Shivpur News, Saket Nagar Varanasi, Sankat Mochan Road, Coaching Institute News, UP News, Varanasi Breaking News, Purn Bora VDA, Ved Prakash Mishra, Illegal Coaching Centers, Education News Varanasi

जोन-2 के सारनाथ क्षेत्र में भी दो स्थानों पर कार्रवाई की गई। पहाड़िया क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत संचालित कोचिंग के तृतीय तल को सील किया गया। वहीं पंचकोशी रोड स्थित एक भवन के बेसमेंट में लाइब्रेरी और भूतल पर बिना अनुमति संचालित कोचिंग संस्थान पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

जोन-3 के सिगरा क्षेत्र में चंद्रिका नगर स्थित एक बहुमंजिला भवन में भवन मानकों के उल्लंघन और स्वीकृत मानचित्र से भिन्न निर्माण पाए जाने पर परिसर को सील कर दिया गया।

Varanasi Coaching Institutes Sealed, VDA Action Varanasi, Allen Coaching Sealed, Aakash Institute Sealed, Mahendra Coaching Varanasi, L1 Coaching Sealed, Varanasi Development Authority, VDA Raid, Varanasi News, Coaching Center Sealing, Building Norms Violation, Map Approval Violation, Sigra News, Sarnath News, Shivpur News, Saket Nagar Varanasi, Sankat Mochan Road, Coaching Institute News, UP News, Varanasi Breaking News, Purn Bora VDA, Ved Prakash Mishra, Illegal Coaching Centers, Education News Varanasi

सबसे व्यापक कार्रवाई जोन-4 में देखने को मिली, जहां वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में संकट मोचन मार्ग और साकेत नगर स्थित एलेन की शाखाओं को सील किया गया। इसके अलावा दुर्गाकुंड क्षेत्र में संचालित एल-1 कोचिंग, आकाश इंस्टीट्यूट और महेंद्रा कोचिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और भवनों की संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत संचालित किसी भी शिक्षण संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों में भी दस्तावेजों और भवन मानकों को लेकर हलचल तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वीडीए के इस अभियान से अवैध रूप से संचालित संस्थानों पर अंकुश लगेगा और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Share this story