×

Varanasi Weather: काशी में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी के आसार

 Varanasi Weather: काशी में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी के आसार
Varanasi weather: Orange forecast for rain in Kashi today, impact of strong storm
Varanasi Weather: Varanasi में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बारिश और तेज हवाओं के बाद काशी का मौसम सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर में मूसलाधार बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने और आंधी की भी चेतावनी दी गई है।

दिलचस्प बात यह है कि मई के महीने में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। पिछले 17 वर्षों में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब काशी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मंगलवार रात तापमान 19.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1°C कम है। वहीं अधिकतम तापमान भी गिरकर 32.3°C पहुंच गया, जो सामान्य से 8.1°C कम है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। हवा की रफ्तार 30 किमी/घंटा तक पहुंची और नमी 78% तक दर्ज की गई। यही वजह है कि मई की गर्मी के बावजूद हल्की ठंड और सिहरन का एहसास हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी यूपी के ऊपर बने चक्रवाती प्रभाव और पछुआ व पुरवा हवाओं के मिलन से यह स्थिति बनी हुई है। 10 मई तक बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस समय काशी का मौसम कुछ हद तक Pune, Bengaluru और Ooty जैसे ठंडे इलाकों जैसा महसूस हो रहा है।

Share this story