×

Varanasi News: बनारस रेल इंजन कारखाना के दो कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Varanasi News: बनारस रेल इंजन कारखाना के दो कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिलेगा राष्ट्रपति पदक


Varanasi News: 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा हेतु राष्ट्रपति पदक की घोषणा हुई, जिसमें बनारस रेल इंजन कारखाना के चीफ वार्डन मार्कण्डेय मिश्रा एवं  वरिष्ठ निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्र एवं समाज के लिए उल्लेखनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति द्वारा मेरिटोरियस पदक प्रदान किया जायेगा।

रेल मंत्रालय को कुल तीन पदक प्राप्त हुए हैं, जिसमें से दो बनारस रेल इंजन कारखाना के कर्मचारियों को मिला है। यह नागरिक सुरक्षा संगठन के बेहतर क्रिया कलापों को दर्शाता  है ।

इस उपलब्धि  के लिये नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, उप नियंत्रक एम. पी. सिंह के साथ ही सभी अधिकारीगणों ने दोनो सदस्यों को शुभकामनायें दी है। यह उपलब्धि बनारस रेल इंजन कारखाना के लिए बड़े ही गौरव की बात  है।

Share this story