×

बेरोजगार युवाओं की बल्ले-बल्ले! वाराणसी में 3 दिन तक लगेगा रोजगार मेला, ऐसे पाएं नौकरी

बेरोजगार युवाओं की बल्ले-बल्ले! वाराणसी में 3 दिन तक लगेगा रोजगार मेला, ऐसे पाएं नौकरी

वाराणसी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर। वाराणसी मे 3 नवम्बर से  युवाओं के लिए लग रहा है रोजकार मेला।  इस मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिल सकता है।

रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह रोजकर मेला 3 नवम्बर से 5 नवम्बर तक तीन अलग अलग स्थानो पर आयोजित किए जाएगे।  

यह मेला तीन दिनो तक सुबह 10 बजे से  3 अलग अलग स्थानो पर लगाया जाएगा...

3 नवम्बर को यह मेला जगतपुर इंटर कॉलेज (जगतपुर, रोहानिया विधानसभा छेत्र, वाराणसी) मे लगाया जाएगा ।  

4 नवम्बर को यह मेला क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल (उमराहा बाज़ार, गाजीपुर रोड, शिवपुर विधानसभा झेत्र ) मे  लगया जाएगा । 

5 नवम्बर को यह मेला क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज (लहुराबीर, उत्तरी विधानसभा क्षेत्र, वाराणसी) मे लगाया जाएगा । 

इसमे लगभग 40 कोंपनियों के शामिल होने और ₹12000 से  ₹25000 प्रतिमाह वेदन मिलने की संभावना है ।  

 

कई क्षेत्रों में मिल सकते हैं रोजगार के अवसर

रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कौशल रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। इसमें 10वीं, 12वीं पास, स्नातक और तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी तलाश सकते हैं। कंपनियों की आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार या अन्य चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज रखने चाहिए। इनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (रिज्यूमे) और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) शामिल हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी साथ रखें।

फर्जी नौकरी के ऑफर से रहें सावधान

रोजगार की तलाश में युवाओं को धोखाधड़ी से भी सतर्क रहने की जरूरत है। कई बार नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रजिस्ट्रेशन फीस या अन्य शुल्क मांगे जाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे देने से बचना चाहिए। कंपनी की जानकारी, नौकरी की शर्तें, वेतन और कार्यस्थल की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनानी चाहिए।

युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर

रोजगार मेला युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी तलाशने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से न केवल बेरोजगार युवाओं को लाभ मिल सकता है, बल्कि उन्हें इंटरव्यू देने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अनुभव भी प्राप्त होता है।


रोजगार मेले में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियां
डिक्सन (Dixon) 


मदरसन (Motherson)


कोटक महिंद्रा बैंक( Kotak Mahindra Bank)

विकास ग्रुप (Vikas Group)

स्विगी (Swiggy)

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

सता विकास प्राइवेट लिमिटेड (Sata Vikas Private Limited)


वर्धमान फैब्रिक्स (Vardhman Fabrics)

टोकल कोगल प्राइवेट लिमिटेड (Tokal Kogal Private Limited)

डिलिवरू (Deliveroo)

फ्लिपकार्ट (Flipkart)

केल्विन पाइप्स (Kelvin Pipes)

रेज़ॉन सोलर लिमिटेड (Rezon Solar Limited)

कृष्णा मारुति (Krishna Maruti)

इन प्रमुख कंपनियों मे पाये रोजकार पाने का एक नया अवसर। यह  रोजगार मेला युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Share this story