×

वाराणसी पुलिस ने लापता 13 वर्षीय बालिका को दशाश्वमेध घाट से सकुशल बरामद किया

सिगरा पुलिस ने लापता 13 वर्षीय बालिका को दशाश्वमेध घाट से सकुशल बरामद किया
 सिगरा पुलिस ने लापता 13 वर्षीय बालिका को दशाश्वमेध घाट से सकुशल बरामद किया

 वाराणसी, 24 सितंबर। सिगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई 13 वर्षीय बालिका को दशाश्वमेध घाट से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका के मिलने के बाद परिवार ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद लल्लापुरा निवासी एक व्यक्ति ने 23 सितंबर को अपनी 13 वर्षीय पुत्री के लापता होने की मौखिक सूचना प्रभारी निरीक्षक सिगरा को दी थी। बताया गया कि बालिका 20 सितंबर को मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्रा ने बालिका की तलाश के लिए लल्लापुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता को निर्देशित किया। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, सर्विलांस और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से बालिका की तलाश शुरू की।

पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 24 सितंबर को बालिका को दशाश्वमेध घाट से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने सिगरा पुलिस की सराहना की।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्रा, चौकी प्रभारी लल्लापुरा उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता और आरक्षी अमित यादव शामिल रहे।

Share this story