×

वाराणसी: श्री लक्ष्मीकुंड फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ, समाज सेवा का लिया संकल्प

वाराणसी: श्री लक्ष्मीकुंड फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ, समाज सेवा का लिया संकल्प

वाराणसी। पिंडरा स्थित श्री लक्ष्मीकुंड फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यालय में 24 घंटे के अखंड श्रीरामायण पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शुरू हुए इस आयोजन में समाज की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्थापना दिवस केवल संगठन की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगों की सेवा करती रहेगी।

आयोजन के दौरान भक्ति संगीत, रामायण पाठ और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के समापन पर भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

ना दिवस पर मुख्य कार्यालय में 24 घंटे के

इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक भैयालाल पटेल, सह-निदेशिका बैजन्ती पटेल, वित्त निदेशक शनि कुमार रंजन, परियोजना कोऑर्डिनेटर गौतम, ब्लॉक सुपरवाइजर मनोज कुमार, पूजा शर्मा, ईश्वरलाल, विकास कुमार, रंजीत कुमार, आकाश कुमार, जैन आशीष सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Share this story