×

Varanasi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, 15 दिन बाद चौबेपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

prayagraj news,hindi news,latest news,up news,prayagraj,live news,prayagraj latest news,prayagraj news today,prayagraj news in hindi,news,today news,uttar pradesh news,up news today,prayagraj breaking news,prayagraj accident news,latest hindi news
 

वाराणसी। चंद्रावती क्षेत्र स्थित गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में 15 दिन बाद चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी रवि कुमार अपने तीन साथियों के साथ कार से सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रावती क्षेत्र में पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान युवक की मौत

हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रवि कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद सदमे और अंतिम संस्कार की वजह से तत्काल तहरीर नहीं दी जा सकी।

पुलिस ने शुरू की जांच

15 दिन बाद परिजनों की तहरीर पर चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात ट्रक और चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Share this story