×

Varanasi News: काशी में यादव बन्धुओं द्वारा बाबा काशी विश्वनाथ सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने की प्राचीन परम्परा

काशी में यादव बन्धुओं द्वारा बाबा काशी विश्वनाथ सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने की प्राचीन परम्परा

वाराणसी। काशी में यादव बन्धुओं द्वारा बाबा काशी विश्वनाथ सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने की प्राचीन परम्परा चली आ रही है इस परम्परागत कार्यक्रम में काशी व पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से भी यादव बन्धु सम्मिलित होते है।

उक्त बाते पराङ्कर स्मृति भवन में पत्र प्रतिनिधियों से संयुक्त वार्ता करते हुए गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू संयोजक अशोक यादव, सहसंयोजक प्रकाश यादव मुन्ना, यादव भीष्म ई० गणेश प्रसाद यादव व सीताराम यादव 'कोषाध्यक्ष ने कहा कि परम्परागत कार्यक्रम में जिला प्रशासन की भूमिका पिछले दो साल पहले तक सराहनीय थी तमाम चुनौतियों के बावजूद निर्बाध रुप से परम्परागत कार्यक्रम सकुशल बिना भेदभाव के सम्पन्न कराती रही।

जिससे काशी के यादव बन्धु जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग व सम्मान करते रहे जिसमें उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश था कि किसी भी परम्परागत कार्यक्रम को किसी को किसी प्रकार से छेड़छाड़ ना किया जाय ना ही उसका कार्यक्रमस्वरुप बदला जाय लेकिन जिला प्रशासन एवं काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए यादव बन्धुओं के पारम्परिक काशी विश्वनाथ गर्भगृह जलाभिषेक कार्यक्रम को बाधित कर नई परम्परा जिसमें मात्र 21 यादव बन्धुओं द्वारा गर्भगृह जलाभिषेक कराने का तुगलकी फरमान जारी कर हजारों यादव बन्धुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया जिसकी गोवर्धन पूजा समिति घोर निन्दा करती है।

आपके समाचार पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हम मांग करते है कि काशी की प्राचीन परम्पराओं में प्रमुख परम्परा यादव बन्धुओं द्वारा काशी विश्वनाथ गर्भगृह जलाभिषेक करने का पूर्व में परम्परागत रुप से समय निर्धारित 2 घण्टा 10 मिनट था जिसे पूर्ववत लागू किया। गत वर्ष जिला प्रशासन द्वारा मात्र 21 व्यक्ति वाली नयी परम्परा को रद्द किया जाय एवं यदुवंशियों के सम्मान में पुरानी परम्परा को बहाल किया जाय।

उक्त घटनाक्रम की गोवर्धन पूजा समिति द्वारा शासन एवं प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है, आवश्यकता पड़ने पर गोवर्धन पूजा समिति जिला प्रशासन एवं मन्दिर प्रशासन से बैठक करने के लिए तैयार है।


वार्ता में शामिल प्रमुख रुप से अशोक यादव, गोपाल यादव, दिनेश यादव, जय प्रकाश यादव, राजेश अहीर, विनय यादव, लाल वचन यादव, अशोक यादव , ढूल्ली,भोला यादव, मदन यादव, पारस यादव, अभय स्वाभिमानी, जयन्त यादव, विनोद यादव, चन्दन यादव, सुमित यादव, जनार्दन यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share this story

×