×

Varanasi News: राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के कर्मचारियों मैं है खासा नाराजगी व उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से सरकारी कर्मचारी हुवे निराश

cxzdvsd

Varanasi News: राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के कर्मचारियों मैं है खासा नाराजगी व उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से सरकारी कर्मचारी हुवे निराश

राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के कर्मचारियों मैं है खासा नाराजगी व उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से सरकारी कर्मचारी हुवे निराश आईये जानते हैं क्यों....? 

वाराणसी खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से है। जहां पर सरकारी कर्मचारीयो ने अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस  किया ।उत्तर प्रदेश के नए बजट को लेकर असंतुष्ट नजर आया साथ ही मीडिया से बात करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को एक बार फिर बजट से निराशा हाथ लगी है।

आज उत्तर प्रदेश का वर्ष 2024 का बजट पास हुआ जिसमें आस लगाए हुए राज्य कर्मचारियों के लिए कुछ भी ब्यवस्था नहीं की गई। जिसमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर थी। क्योंकि  वर्ष 2013-2014 में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सिंह सांसद रहते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिख कर अनुरोध किया था। की नई पेंशन योजना कहीं से भी कर्मचारियों के लिए अच्छादित नहीं है।

अतः पुरानी पेंशन व्यवस्था ही इन्हें दी जाए। आगामी लोकसभा चुनावो के दृष्टिगत कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के अलावा, कोरोना के समय में बहुत से भत्ते जो राज्य कर्मचारियों को मिल रहे थे उन्हें रोक दिया गया था।

पुनः बहाल नहीं किया गया और संविदा तथा आउटसोर्सिंग से विभिन्न विभागों में रखे गए कर्मचारियों को नियमित करते हुए रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने की ब्यवस्था नहीं की गई तथा राज्य कर्मचारियों को मिल रहे दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा कैशलेस व्यवस्था को  निजी चिकित्सालयों में भी कैशलेस व्यवस्था प्रदान किये जाने सहित तमाम विसंगतियों पर किसी प्रकार की राहत न मिलने से आपदाकाल में भी जन सेवा करने वाला राज्य कर्मचारी आहत के साथ साथ दुखी व निराश हुआ है।  
      
 शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी 

 रिपोर्टर विवेक कुमार यादव 

Share this story