×

Varanasi News: श्री मार्कण्डेय महादेव महोत्सव तीर्थ क्षेत्र में आयोजित महोत्सव शंख ध्वनि के साथ होगा शुभारम्भ

dsfvsdf

Varanasi News: श्री मार्कण्डेय महादेव महोत्सव तीर्थ क्षेत्र में आयोजित महोत्सव शंख ध्वनि के साथ होगा शुभारम्भ


चौबेपुर डॉ रंजना उपाध्याय के कथक से शुरू होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम की पहले दिन के आकर्षण में हंसराज रघुवंशी मैथिली ठाकुर तथा भजन सम्रिट अनुप जलोटा महोत्सव को देंगे नयी उंचाई केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय आज केथी में आयोजित होने वाले श्री मार्कण्डेय महादेव महोत्सव के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी एवं प्रदेश सरकार में  पर्यटन मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण एवं रामजनम योगी के शंखध्वनि के साथ होगा।

fgds

तत्पश्चात डॉ रंजना उपाध्याय का कथक राघवेन्द्र शर्मा का गायन तथा प्रथम दिवस के समापन कार्यक्रम में ख्यातिलब्ध गायक हंसराज रघुवंशी अपने भजनों से तीर्थ क्षेत्र में शिव महिमा की अनन्त उर्जा प्रवाहित करेंगे। केन्द्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे मुख्य अतिथि महोत्सव में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


श्री मार्कण्डेय महादेव महोत्सव के दुसरे दिन का शुरुआत  सुश्री सुगम सिंह सेखावत के का नृत्य, फौजदार सिंह का आल्हा गायन तथा मुख्य आकर्षण में प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर अपने सुरों से महोत्सव में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। महोत्सव की आखिरी निशा में सुश्री अराधना सिंह का गायन,मनोहर सिंह का गायन के साथ ही महोत्सव की अंतिम प्रस्तुति के रूप में भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों की अविरल धारा मां गंगा के सुरम्य तट पर शिव महिमा  प्रवाहित होगी।भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश यादव निरहुआ भी पहुंचेंगे महोत्सव में
     

  
69 लाख 52 हजार की लागत से 4 सुलभ शौचालय का भी होगा लोकार्पण सुलभ इंटरनेशनल द्वारा 69 लाख 52 हजार की लागत से बनाये गये 4 सुलभ शौचालयों का लोकार्पण भी केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि 17.38 की लागत एक सुलभ शौचालय बना है। कैथी के  मुख्य गंगा घाट बने सुलभ शौचालय के साथ ही लोहता,भगतुआ तथा आयर बाजार में बने सुलभ शौचालय लोकार्पित होंगे।


 इनकी रही उपस्थिति रामप्रकाश दुबे अखण्ड सिंह उमेश दत्त पाठक निकेतन मिश्र रामजी मौर्य जय प्रकाश पाण्डेय मंजीत सिंह विनोद गिरि नितेश गिरि छेदी गोढ़ जगदीश गिरि तिरषु प्रजापति बालदेव निषाद मुन्ना गिरि लालू गिरि आदि उपस्थित रहे।

Share this story