×

Varanasi News: विश्व में मानव कल्याण हेतु शनि महा अनुष्ठान

ff

 

Varanasi News: विश्व में मानव कल्याण हेतु शनि महा अनुष्ठान

शनि मंदिर सुंदरपुर में विश्व शनि महाअनुष्ठान का आयोजन किया गया संपूर्ण मानवजगत में मानव समाज के कल्याण हेतु उनके सुख शांति के लिए उनकी प्रगति और सुख शांति प्रसन्नता हेतु विश्व सनी अनुष्ठान का आयोजन सनी उपासक स्वामी कन्हैया महाराज के द्वारा किया गया।

ss

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ एवं उद्घाटन हमारे मुख्य अतिथिगोपाल राय जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजदादी पार्टी एवं अध्यक्ष केंद्रीय लोक सिकायत जांच संस्थान भारत के द्वारा शनिमंदिर के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर पूजा का शुभारंभ किया गया।

आदरणीय गोपाल राय साहब ने सभी के साथ मिलकर शनि मंत्र का जाप किया एवं 51 लीटर सरसों के तेल से शनि भगवान का अभिषेक भी किया साथ ही साथ गरीबों में गर्म कपड़े बांटे उक्त अवसर पर गोपाल राय ने कहा कि शनि भगवान ही सर्वोत्तम देवता है वह न्याय के देवता हैं। वह सब के साथ न्याय करते हैं सबकी सुनते हैं शनि भगवान ही सुंदर है पावन है पवित्र है और सभी का कल्याण करने में समर्थ है भगवान शनिदेव की पूजा करने से गरीब से गरीब व्यक्ति भी राजा बन जाता है इसमें कोई संस्था नहीं है कलयुग में शनि की पूजा का बहुत बड़ा महत्व है।

क्योंकि साल का मूलांक भी सानी ही है और शनिदेव की कृपा पूरे साल बरसती रहेगी इसलिए शनिदेव का पूजा करना अनिवार्य है शनि पूजा करने से कभी भी बुरा नहीं होता है और मनुष्य को कर्म करने का फल भी प्राप्त हो जाता है। इस तरह से जगत में शनि बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं उनके दर से कोई भी आज तक खाली हाथ नहीं लौटा सनी भगवान की पूजा में 11 ब्राह्मणों ने वैदिक रीति रिवाज से शनि मंत्र का जाप किया एवं शनि की स्तुति की साथ ही साथ देश और विदेश से आए हुए अनेक भक्तों ने शनिदेव का स्तुति की एवं शनि मंत्र का जाप किया।

भारत के विभिन्न भागों से साधु संत धार्मिक आस्था वाले लोग भी पहुंचे हुए थे उक्त अवसर पर विश्व विख्यात सनी उपासक स्वामी कन्हैया महाराज ने सभी अतिथियों को रुद्राक्ष की माला देकर आशीर्वाद दिया और शनि मंत्र का जाप सभी भक्तों के साथ खड़े होकर किया अप अवसर पर स्वामी जी ने भगवान का अभिषेक किया काला वस्त्र शनिदेव को पहनाया और चढ़ाया।

सरसों के तेल से स्नान कराया उनकी विधिवत मंत्र उच्चारण के द्वारा अभिषेक किया और विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और 56 प्रकार के भोग से शनिदेव को भोग लगाया साथ ही साथ काले कपड़े उड़द काला तिल गुड़ लोहे के समान पान इत्यादि का कुल चढाकर शनिदेव का दान किया। उक्त अवसर पर आशुतोष त्रिपाठी जी ने भंडारे का आयोजन कराया था और भंडारे का उद्घाटन भी आशुतोष त्रिपाठी जी के हाथ हुआ  त्रिपाठी जी ने कहा कि सनी ही सुंदर है शनि ही व्यक्ति को आगे बढ़ते हैं और इस कलयुग में शनि पूजा से बढ़कर कोई पूजा नहीं है।

जो तुरंत काम करती है उक्त अवसर पर रंजीत केसरी ने अध्यक्षीय भाषण दिया ऊंट अवसर पर भदोही के बहुत सारे लोग शक्ति दुबे और कृष्णा पांडे सदानंद राय संजय राय साहब वीर गणपति रुद्र प्रताप सत्येंद्र कुमार मद्रासी राजू रामनगर वाले अशोक राय सोनबरसा ग्राम के बहुत सारे लोग उपस्थित थे सभी ले सनी भगवान का पूजन करके आशीर्वाद आशीर्वाद लिया और मानव कल्याण हेतु और अपने कल्याण हेतु भगवान से प्रार्थना की।

Share this story