×

Varanasi News: लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के नये पदाधिकारियों का चयन एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया

dgdh

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास की एक समीक्षा बैठक रविवार को कॉटन मिल में हुई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिम्पी सिंह ने जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए विभिन्न पदों नियुक्ति की गई।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेश कुमार सिंह व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह भी मौजूद रहीं जिसमें उपाध्यक्ष महासचिव वरिष्ठ महासचिव व विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। 

dshd

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत कर बताया कि जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ाने व क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की देख रेख के लिये पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। 

उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी अभी से 2027 के चुनाव के लिए संगठन को मजबूत कर रही है आने वाले दिनों में हर बूथ पर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करके 2027 विधान सभा चुनाव में कामयाबी दिलाएंगे।

dgerjrf

और रह गई बात विकास की तो जितना मोदी ने विकास किया है आज तक कोई भी प्रधानमंत्री उतना विकास नहीं कर पाया है। बैठक के दौरान पार्टी की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुमार सिंह रिम्पी सिंह अंकुर ठाकुर मनोज कुमार सिंह के डी प्रभात गुप्ता राकेश सोनकर रेनू मौर्या श्रुति गुप्ता गुंजा जायसवाल सहित बड़ी  संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share this story

×