Varanasi News: सारनाथ पुलिस द्वारा दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
Aug 16, 2023, 14:04 IST1692174899772

Varanasi News: पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित/फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में, थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुकदमा संख्या 364/2023 धारा 147 ,323, 376, 377, 504 भारतीय दंड विधान के आरोपी सुबाष पाल पुत्र स्वर्गीय भृगुनाथ पाल निवासी लेदूपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 15/0 8 / 2023 को समय करीब 11:50 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया।
उक्त के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।