×

Varanasi News: काशी में शुभ मुहूर्त में जन्मे राम और जानकी इस दौरान अस्पतालों में राम के जयघोष

d

Varanasi News: काशी के अलग- अलग अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर फुल हैं। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कई महिलाओं ने राम व जानकी को जन्म दिया। इस दौरान अस्पतालों में राम के जयघोष गूंजते रहे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अविस्मरणीय बनाने के लिए आज काशी में सैकड़ों महिलाओं के घरों में किलकारी गूंजेगी।

उन्होंने अपनी डिलीवरी 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त में करवाने की इच्छा जताई थी और आज उनकी ये इच्छा पूरी होगी।

शहर के अलग- अलग अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर फुल हैं। सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कई डॉक्टरों का कहना है कि आज सुबह से शाम तक ऑपरेशन थिएटर में ही रहना है। आज डिलीवरी के कई केस आए हैं।

अस्पतालों में महिलाओं के प्रसव के बाद परिजनों में जय श्रीराम के जयघोष के साथ ही सोहर गूंजते रहे। लोगों ने कहा आज का दिन शुभ है। अस्पतालों में पूरा माहौल राममय रहा। 

शहर में स्त्री रोग विशेषज्ञों के वहां सिजेरियन प्रसव के लिए महिलाओं ने पहले से ही पंजीकरण कराया था।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा धर ने बताया कि महिलाओं की डिलीवरी पूरी होने के साथ ही एक राम और एक जानकी ने जन्म लिया। इस दौरान जानकी को लहंगा पहनाया और राम को कुर्ता धोती पहनाया गया।

  डॉ. स्वर्णलता सिंह का कहना है कि चार महिलाओं ने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सिजेरियन प्रसव कराने को कहा था। शहर के अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञों के यहां भी महिलाओं ने पहले से ही पंजीकरण कराया है कि उनकी डिलीवरी शुभ मुहूर्त में हो।

Share this story