×

Varanasi News: फूलपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Varanasi News: फूलपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
 

वाराणसी के कमिश्नरेट क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लंबे समय से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मंगलवार 12 मई 2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम ने मा० ए.सी.जे.एम. कक्ष संख्या-04, वाराणसी न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर विशेष अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान मु0अ0सं0 241/2016, धारा 419, 420, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक उर्फ अखिलेश पटेल पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद पटेल निवासी ग्राम दयालीपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को बाबतपुर चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र लगभग 34 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा (चौकी प्रभारी बाबतपुर)
  • उपनिरीक्षक कलामुद्दीन अहमद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this story