Varanasi News: सीर गोवर्धनपुर में शुरू हुई स्थाई पुलिस चौकी

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास जयंती में शामिल होने वाले संगत की भीड़ बढ़ने लगी है। सुरक्षा को लेकर संत रविदास प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को अस्थाई पुलिस चौकी खुल गई है। एक चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सहित एक दर्जन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
पंजाब जालंधर हरियाणा से सेवादारों व संगत के पहुंचने का क्रम लगातार बना हुआ है। संत रविदास मंदिर को रंग-बिरंगे झालरों और पत्तियों से सजाया गया है। रविदास मंदिर परिसर और छोटा लंगर लोगों के लिए हो गया है। जबकि बड़े लंगर का शुभारंभ गुरुवार से होगा। लंगर में पकाने के लिए सारे खाद्य पदार्थ का बंदोबस्त करने में सेवादार जुट गए हैं।
हरियाणा पंजाब जालंधर से मिलाकर 2000 सेवादार अब तक आ चुके हैं। पंडालों में संगत आने से पहल रौनक बढ़ गई है। 5000 के करीब संगत अभी तक आ चुका है। सेवादारों के आने का लगातार क्रम बना हुआ है।
सत्संग हॉल के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पार्क के निर्माण के लिए बाउंड्री वाल का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। नगर निगम कर्मचारीसाफ सफाई करने में जुट गए हैं।
11 दिन में साइकिल चलाकर पहुंचा गुरु के दर पर
जालंधर पंजाब के रहने वाले पेशे से कारपेंटर बलविंदर सिंह गुरु की दर पर सेवा भाव करने के लिए 19 जनवरी को साइकिल से निकले। करनाल पहुंचने पर उनके एक साथी हरेंद्र सिंह उनके साथ हो गए दोनों लोग साइकिल चलाते हुए 30 जनवरी की रात 11:00 बजे संत रविदास मंदिर पहुंचे। जहां सेवादार वह संगत की तरफ से उनका स्वागत किया गया।
उनका कहना है कि वह पांचवीं बार सेवा भाव करने के लिए साइकिल से यहां पर आए हैं जयंती के दूसरे दिन यहां से निकल जाएंगे और 11 से 12 दिन में अपने घर पहुंचेंगे। उनका कहना है कि 1 दिन में 100 किलोमीटर साइकिल चलाते थे। रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह फिर साइकिल चलाने लगते थे।