×

Varanasi News: पायो जी मैंने राम रतन धन पायो के साथ मारकंडे महादेव महोत्सव का हुआ समापन

ff

 

Varanasi News: पायो जी मैंने राम रतन धन पायो के साथ मारकंडे महादेव महोत्सव का हुआ समापन 

श्री राम शिवोत्सव मार्कण्डेय महादेव महोत्सव के तीसरे व आखिरी दिन भजन सम्राट अनूप जलोटा के सुरों के जादू का सोमवार की रात मारकंडे महादेव मोहत्सव कैथी मे आये श्रोता साक्षी बने। श्री राम शिवोत्सव की आखिरी निशा को को सुर सम्राट ने यादगार बना दिया।

ff

यशोमति मैया से बोले नंदलाला  प्रभु जी तुम चंदन हम पानी पायो जी मैंने राम रतन धन पायो भजन सम्राट अनूप जलोटा की खनकती आवाज में जब इन भजनों के शब्द फूटे तो पंडाल में बैठे लोगो की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ii

डेढ़ घंटे तक एक के बाद एक भजनों की शानदार प्रस्तुति पर लोग देर रात तक मगन होकर झूमते रहे।महोत्सव की आखिरी शाम को महादेव के आंगन में पहली बार अपना सुर देने आए जलोटा ने एक के बाद एक लगभग डेढ़ दर्जन भजन सुनाए।

ooo

तन के तमूरे में जय सिय राम राम जग में सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम बोली श्याम श्याम श्याम  बीच बीच में शब्दों के जरिए भजन के भावों को समझाते जलोटा पुरे क्षेत्र वासियों का दिल जीतते रहे।

इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना भजन पर दीर्घा में बैठे सैकड़ो श्रोता भाव विह्वल हो गए इसके पहले भोजपुरी गायिका आराधना सिंह ने मारकंडेय महादेव इच्छा से हम द्वार तिहारे आए है त्रेता राम ना होते द्वापर घनश्याम ना होते चोरी चोरी घर मे आए माखन मोरा सारा खाए कैथी मारकंडे जी के महिमा अपार बा के गायन से लोगो का भरपुर प्यार मिला इसके बाद मनोहर सिंह ने शिव बैरागी शिव अनुरागी दीप जलाओ रोशन कर दो मेरे राम आए है सहित एक से बढ़कर एक गाना प्रस्तुत किया इसी बीच मे डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भी गायक से मिलकर सुर से सुर मिलाया जिससे माहौल खुशनुमा बना दिया।

इसके अलावा रितेश पांडेय ने भी एक से बढ़कर एक गाना गाया जिससे दर्शक गुदगुदाने लगे यह कार्यक्रम केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चंदौली सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के प्रयास से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र संस्कृति केंद्र संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और जिला प्रशासन वाराणसी के द्वारा आयोजित किया गया इस दौरान डा कैबिनेट मंत्री डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हर साल मारकंडे महादेव महोत्सव कराने का भरोसा दिलाया और अंत में धन्यवाद ज्ञापीत किया इस दौरान जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या जय प्रकाश पांडेय मंजीत सिंह श्रीनिकेतन मिश्रा रामप्रकाश दुबे हरिवश उपाध्ययाय राजेश गुप्ता शनीश सिंह रघुवंशी आकाश सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share this story