×

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव धाम में शिवरात्रि पर्व पर दूसरे दिन भी 3 लाख भक्तों ने बाबा के दरबार में टेका मत्था

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव धाम में शिवरात्रि पर्व पर दूसरे दिन भी 3 लाख भक्तों ने बाबा के दरबार में टेका मत्था

वाराणसी। चौबेपुर मार्कंडेय महादेव धाम कैथी में शनिवार को भी भक्तों के भारी भीड़ उमड़ी। दो दिवसीय शिवरात्रि उत्सव के दूसरे दिन लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। रविवार की भोर से प्रारंभ स्नान और पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा। मेले में महिलाओं की संख्या अधिक रही। श्री राम लिखे बिल्वपत्र, धतूरा, चन्दन, भांग आदि से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया।

मेले का आलम आस पास के गावों भन्दहाकला और राजवारी तक दिखता रहा। शुक्रवार की रात्रि से ही दूर दराज की महिलाएं मेला क्षेत्र में जुटने लगीं थी। सभी धर्मशालाओं और रेन बसेरा आदि में कहीं कोई जगह नही बची थी। सारे दिन पूरा मेला क्षेत्र परम्परागत विवाह एवं मंगल गीतों से गुंजायमान रहा। टोलियों में महिलाओं ने धाम पहुच कर मार्कंडेय महादेव और माता पार्वती का विधिवत पूजन किया।

मेले में घर गृहस्थी के सामानों की जम कर खरीदारी भी हुयी. प्रमुख रूप से इस मेले की विशेषता वाले सामान जैसे गोडा, पाटी, मचिया, सील लोढ़ा, ओखली, नार-मोट, अचार का मसाला आदि की जम कर खरीदारी हुयी।

गुड़ही जलेबी और बेर की जम कर खरीदारी की गयी। मेले की प्रशासनिक व्यवस्था कल की तरह ही मुस्तैद रही। मनचलों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। महिला पुलिस मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन व्यवस्थित ढंग से रहे इसके लिए मुस्तैद थी। स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, जल निगम आदि द्वारा भी मेले की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया। स्थानीय युवा स्वयंसेवक मेले की व्यवस्था की देख रेख में लगे रहे।

Share this story