×

Varanasi News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला रेल कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया

बनारस रेल इंजन कारखाना महिला कल्याण संगठन द्वारा आज दिनांक 07 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेका अधिकारी क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I

कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा नीलिमा पांडा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई I 

Varanasi News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला रेल कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर बरेका के विभिन्न विभागों में कार्यरत कुल 54 श्रेष्ठ महिला कर्मचारियों को संगठन की अध्यक्षा नीलिमा पांडा एवं अन्य सदस्यों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया I

कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपाध्यक्षा गौरी श्रीवास्तव, सदस्या पूनम सिंह, मधु शुक्ला, सचिव स्वाति सिंह, सुनिता शुक्ला  ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।

इसके अलावा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला I

कार्यक्रम का संचालन सचिव, महिला कल्याण संगठन मधु शुक्ला द्वारा किया गया I

Share this story