×

Varanasi News: वाराणसी स्टेशन पर उत्तर रेलवे का बड़ा अभियान, फरक्का एक्सप्रेस से अनधिकृत पेय सामग्री बरामद

Varanasi News: वाराणसी स्टेशन पर उत्तर रेलवे का बड़ा अभियान, फरक्का एक्सप्रेस से अनधिकृत पेय सामग्री बरामद

वाराणसी। यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अनुमोदित खाद्य एवं पेय सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी बी.के. यादव एवं स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-09 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15743 फरक्का एक्सप्रेस में अनधिकृत रूप से ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में पेय सामग्री पकड़ी गई।

निरीक्षण में ट्रेन से 28 पेटी पानी एवं 10 पेटी मैंगो जूस बरामद किया गया। मौके से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया, जिसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), वाराणसी को सौंप दिया गया।

उत्तर रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अनधिकृत खाद्य एवं पेय सामग्री के विक्रय और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान जारी रहेगा।

Share this story