×

Varanasi News: वाराणसी में बड़ा हादसा टला, थाने के पीछे जा घुसी कार

Varanasi News: वाराणसी में बड़ा हादसा टला, थाने के पीछे जा घुसी कार
 

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर मंडुवाडीह थाने के पीछे जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ गई।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक कार को तेजी से आते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Varanasi News: वाराणसी में बड़ा हादसा टला, थाने के पीछे जा घुसी कार

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। कार को नुकसान पहुंचा है और कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक वाहन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन घबराहट में गलती से एक्सीलेटर दब जाने के कारण हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

Share this story