×

Varanasi News: महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट वीर बहादूर सिंह की गोली मारकर हत्या थाना फूलपुर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

ee

Varanasi News: महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट वीर बहादूर सिंह की गोली मारकर हत्या थाना फूलपुर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट वीर बहादूर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त शिवम सिंह को थाना फूलपुर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। 
 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.02.2024 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा सर्विलांस की सहायता से मुखबिर की सूचना पर रामपुर अण्डर पास से मु0अ0सं0 06/2024 धारा 302,34,201 भादवि0 व 27/30 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह, नि0 ग्राम सराय सिविल उर्फ खपटिहा, थाना हड़िया, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


घटना का विवरण विदित है कि दिनांक 07-01-2024 समय लगभग 4.30 बजे सायं वाहन UP70LT4083 सवार अभियुक्तगण द्वारा बकाया किस्त की बात को लेकर महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी के रिकवरी एजेंट बीर बहादुर सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर दिनांक 09.01.2024 को घटना से सम्बन्धित अभियुक्त रामसूरत सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह व भरत सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह नि0 कसैयावर पोस्ट बमैला थाना हडिया जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । 


पंजीकृत अभियोग 
मु0अ0सं0- 06/2024 धारा- 302,34,201भादवि0 व 27/30 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर कमि0  वाराणसी

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
शिवम सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम सराय सिविल उर्फ खपटिहा थाना हड़िया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 23 वर्ष


गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण


प्र0नि0 संजय कुमार मिश्र-थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 अनिकेत श्रीवास्तव-थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 अक्षय कुमार–थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 
का0 उदयप्रताप यादव–थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 
सर्विलांस टीम कमिश्नरेट वाराणसी।

Share this story