×

Varanasi News: शम्भ शिवाय महादेव मंदिर के म्हांतो व क्षेत्रीय लोगों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ की भव्य बरात यात्रा निकाली गयी।जिसमें क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ शम्भ शिवाय महादेव मंदिर के पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल नगाड़े शहनाई बजाते हुए भोले बाबा की बारात निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से उ० प्र० राज्य मंत्री डा०दया शंकर मिश्र उर्फ दयालु गुरु, ने बाबा भोलेनाथ को जलभिषेक किया एवं पालकी यात्रा में शामिल हुए भव्य पालकी यात्रा का आनंद उठाया।

पश्चिमी द्वार से मंदिर के अन्दर बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा व गौरा माता को ले जाया गया। शिव पार्वती को बिराज कर के विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया। बारात मे मुख्य रूप से भोले बाबा  की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई।

Varanasi News: शम्भ शिवाय महादेव मंदिर के म्हांतो व क्षेत्रीय लोगों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 

अपने कंधे पर पालकी उठाये मंदिर के बड़े गेट से बारात को निकाला गया जिसे मानस दुर्गाकुंड चौराहा होते हुए रविंद्र पुरी मार्ग से सोनारपुर होते हुए गौरी केदारेश्वर मंदिर में शिव पार्वती विवाह कराते हुए वापस भेलूपुर होते हुए दुर्गाकुंड मंदिर मुख्य द्वार पश्चिम से मंदिर के अंदर बाबा की प्रतिमा शिव पार्वती विराजमान कराई गई।

बारात में मुख्य रूप से रज्जू गुरु महाराज महंत आनंद पांडेय ओमप्रकाश दुबे सोनू दास दिनेश दुबे गजेंद्र गोस्वामी गुरु जी महाराज सामाजिक कार्यकर्ता रमेश त्यागी के साथ साथ सैकड़ो की संख्याओं में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रिपोर्टर विवेक कुमार यादव 

Share this story