×

Varanasi News: कज्जाकपुरा तिराहे पर पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, कई वाहनों का चालान

Varanasi News: कज्जाकपुरा तिराहे पर पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, कई वाहनों का चालान

वाराणसी। कज्जाकपुरा तिराहा पर कल शाम आदमपुर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ हनुमान फाटक चौकी प्रभारी सौरभ सिंह और लाट भैरव चौकी प्रभारी बलीराम यादव ने पूरे तिराहे की घेराबंदी कर वाहनों की जांच की।

Varanasi News: कज्जाकपुरा तिराहे पर पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, कई वाहनों का चालान

अभियान के दौरान कार, मोटरसाइकिल, टाटा मैजिक, ऑटो रिक्शा और टोटो समेत विभिन्न वाहनों की जांच की गई। कई चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों का चालान भी किया गया।

Varanasi News: कज्जाकपुरा तिराहे पर पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, कई वाहनों का चालान

अचानक शुरू हुई वाहन चेकिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा युवकों की तलाशी लेने के बाद वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। बताया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौराहों पर एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Share this story