×

Varanasi News: कमिश्नर मोहित अग्रवाल के ‘एक्शन मोड’ से अपराधियों में खौफ, सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल

Varanasi News: कमिश्नर मोहित अग्रवाल के ‘एक्शन मोड’ से अपराधियों में खौफ, सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल
कमिश्नर मोहित अग्रवाल के एक्शन मोड से अपराधियों में खौफ, 1082 वाहनों का चालान

Varanasi News: मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। धर्मनगरी वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को विश्वस्तरीय बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान में भारी पुलिस बल सड़कों पर उतरा, जिससे अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्वयं पहड़िया और जेएचवी मॉल क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई

  • 1082 वाहनों का चालान किया गया
  • 142 वाहन सीज किए गए
  • 31 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई

कमिश्नरेट पुलिस की इस सख्ती से शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की गई।

नवागत आरक्षियों को दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में भी कमिश्नर मोहित अग्रवाल सक्रिय दिखे। उन्होंने नवागत आरक्षियों को शालीन व्यवहार, अनुशासन और पेशेवर दक्षता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनता के साथ बेहतर संवाद और संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता दी जा रही है।

कमिश्नर मोहित अग्रवाल की इस सक्रिय कार्यशैली से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में पुलिस का खौफ भी साफ नजर आने लगा है।

Share this story