×

Varanasi News: सी.एफ.एम. अंगोला रेलवे के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का बरेका दौरा

Varanasi News: सी.एफ.एम. अंगोला रेलवे के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का बरेका दौरा

वाराणसी। मेसर्स राइट्स के अधिकारियों के साथ सी.एफ.एम. अंगोला रेलवे के दो सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बनारस रेल इंजन कारखाना में डीजल एवं विद्युत लोकोमोटिव निर्माण सुविधाओं को देखने के लिए आज दिनांक 15.09.2023 को विभिन्न् शॉपों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में पी.सी.ए./निदेशक मंडल के अध्यक्ष एंटोनियों कोल्हो फर्नांडो दा क्रूज एवं निदेशक, तकनीकी कार्यालय नेल्सन अर्नेस्टो नगुम्बे एवं राइट्स के एसडीजीएम/एक्सपोटेक सुमेर सिंह प्रतिनिधिमंडल के साथ थे। बरेका प्रशासन भवन पहुँचने पर सर्वप्रथम मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्पा्दन एवं विपणन सुनील कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

तदोपरांत सी.एफ.एम. अंगोला रेलवे प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक बासुदेव पांडा के साथ महप्रबंधक कक्ष में बैठक की। इस दौरान रेल संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उल्ले्खनीय है कि पूर्व में बरेका निर्मित 03 डीजल रेल इंजन अंगोला को निर्यात किया गया है। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बरेका कार्यशाला की विभिन्न शॉपों जैसे न्यू ब्लॉक शॉप, लाईट मशीन शॉप, इंजन टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप आदि का दौरा किया। कारखाना भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल को डीजल एवं विद्युत लोको निर्माण के विभिन्न चरणों से अवगत कराया गया एवं बरेका में उपलब्ध लोको की अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं को भी दिखाया गया।

इस अवसर पर प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में अंगोला के प्रतिनिधियों एवं राइट्स के अधिकारियों के साथ बरेका के उच्च अधिकारियों की उच्चस्तकरीय बैठक हुई, जिसमें प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर पी.के.साहा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के.श्रीवास्तव एवं मुख्य अभिकल्प इंजीनियर आर.आर.प्रसाद द्वारा बरेका के निर्माण काल से लेकर अब तक के उत्पादन गतिविधियॉं, वर्तमान की विनिर्माण सुविधाऍं, मानक सर्टिफिकेशन, निर्यात आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि बरेका रेल के क्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार है। बरेका के अधिकारियों एवं प्रतिनिधिमंडल ने रेल से संबंधित जानकारी को आपस में साझा भी किया साथ ही अंगोला के भौगोलिक स्थिति के अनुसार रेल इंजन निर्माण हेतु चर्चा की गयी। प्रतिनिधिमंडल बरेका में उपलब्ध डिजाइन क्षमताओं, निर्माण सुविधाओं, साफ-सफाई से काफी प्रभावित दिखे। बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल को उपहार स्वरूप लोको मॉडल प्रदान किया गया।

उक्त बैठक में बरेका के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रबीर कुमार साहा,प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के.श्रीवास्तव, मुख्य  अभिकल्प इंजीनियर/डीजल लोको आर.आर.प्रसाद, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत लोको पी.पी.राजू, मुख्य  यांत्रिक इंजीनियर/उत्पादन एवं विपणन सुनील कुमार, मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको अरूण कुमार शर्मा आदि ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य, विपणन प्रबंधक वैभव सोहाने ने दिया।  

Share this story