×

Varanasi News: पीएम मोदी को बताया ‘गंगापुत्र’, ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला

Varanasi News: पीएम मोदी को बताया ‘गंगापुत्र’, ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता, केंद्रीय लघु उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) भारत सरकार की नामित सदस्य एवं रीता सिंह फाउंडेशन की संस्थापक रीता सिंह ने वाराणसी आगमन के दौरान पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। मलदहिया स्थित एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है और वहां “रामराज” की स्थापना की दिशा में माहौल बन रहा है।

रीता सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे सख्त एवं निर्णायक नेतृत्व की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि “लोग बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ को खोज रहे हैं”, क्योंकि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराध और माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को “गंगापुत्र” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का काशी और मां गंगा से आत्मिक जुड़ाव है तथा उनके नेतृत्व में देश विकास और सांस्कृतिक गौरव की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए रीता सिंह ने तीखी राजनीतिक टिप्पणी भी की। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Share this story